Jacob Bethell: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 190 रन बनाए, इस दौरान भारत ने 7 विकेट गंवाया.

हालांकि जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिया, लेकिन अंत में जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी कर 17वें ओवर में भारत से मैच छीन लिया और इंग्लैंड ने 6 गेंद पहले ही भारत को 4 विकेट से हरा दिया.
Jacob Bethell ने श्रेयस अय्यर की इस गलती को माना भारत की हार का जिम्मेदार
इंग्लैंड की टीम 16वें ओवर तक मैच में काफी पीछे थी. हालांकि 17वें ओवर में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी गलती हुई और उन्होंने ये ओवर रवि बिश्नोई को पकड़ा दिया, जिस ओवर में उन्होंने 29 रन लुटा दिए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम को इस मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
जैकब बेथल ने मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की गलती बताते हुए कहा कि
“आखिरकार सब कुछ अच्छा रहा. जब ब्रूकी बैटिंग करने आए, तब टीम के दो विकेट गिर चुके थे, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी लय बना दी. उनके आउट होने पर अफ़सोस हुआ, लेकिन फिर बैंट्ज़ आए. ऐसे चेज़ में आप पूरे समय तेज़ी से रन नहीं बनाते, बस कुछ बड़े ओवरों का इंतज़ार करते हैं. सच कहूँ तो, मैं शायद दूसरी तरफ़ टारगेट करता, जहाँ हवा का फ़ायदा मिलता और बाउंड्री छोटी होती, लेकिन कुछ फ्रीहिट मिल जाएँ, तो बॉलर दबाव में आ जाता है.”
कैसा रहा भारत और इंग्लैंड के बीच का मैच
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 43 तो ईशान किशन ने 49 रन बनाया, जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रनों की पारी खेली और इसी वजह से भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाने में सफल रही.
इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पहले 2 विकेट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ 15 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, वहीं टॉम बैंटन ने भी 32 गेंदों में 39 रन बनाए. आख़िरकार जैकब बेथल ने 46 गेंदों में 76 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.




