Mirzapur Suicide News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक छात्र की आत्महत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के कछवां कोतवाली क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद छात्र इतना गमगीन हो गया कि उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया. इस कदम से एक हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों ने शव का पंचनामा करने के बाद शव वापस सौंप की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, मामला कछवां कोतवाली के भैसा गांव का है. वीकेएस स्कूल में पढ़ने वाला छात्र शिवांश चौबे बुधवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की रिजल्ट आने पर घर से निकलकर रिजल्ट देखने गया. फेल होने पर चुपचाप घर वापस आ गया. एक कमरे में गया और अंदर से कमरा बंद कर लिया बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे के हुक से फंदा लगाकर झूल गया. मां कमरे के पास गई और बोली बेटा रिजल्ट देखें कि नहीं देखें, कोई आवाज नहीं आने पर कमरे के पास गई तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था.
पंखे से लगाई फांसी
मां ने जब खिड़की से देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. बेटा फांसी के फंदे से लटका हुआ था. मां इस हालत में बेटे को देखकर दहाड़े मारकर कमरे के पास रोने लगी. परिजनों ने पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर छात्र को नजदीकी अस्पताल क्रिश्चियन ले गए, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया.
घर का इकलौता बेटा था छात्र
बताया जा रहा कछवां थाना क्षेत्र के भाई साहब गांव के रहने वाले अनुज चौबे का इकलौता बेटा शिवांश था जो वी के एस स्कूल में पढ़ता था.वही कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि एक छात्रा ने सुसाइड किया है पंचनामा कारकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है, लेकिन परिजन चाहते हैं कि पंचनामा कर शव सौप दी जाए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Khabar Monkey
(रिपोर्ट- जय प्रकाश सिंह/मिर्जापुर)





