बैंकॉक में चल रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत का शानदार आगाज देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 13 मई को सीधे सेटों में जीत हासिल करने के साथ राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर करने वाले भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी को जापान की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से तीन सेटों तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा जबकि तरूण मन्नेपल्ली को भी जापान के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
Khabar Monkey

पीवी सिंधु ने चीनी ताइपै खिलाड़ी को दी मात, किदांबी ने सिंगापुर के प्लेयर को हराया
भारतीय स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु को लेकर बात की जाए तो उनका सामना चीनी ताइपै की खिलाड़ी तुंग सियू तोंग से था, जिसमें 33 मिनट तक चले 2 सेट तक इस मुकाबले में पूरी तरह से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का दबदबा देखने को मिला। इसमें पीवी सिंधु ने पहले सेट को जहां 21-9 के अंतर से अपने नाम किया तो वहीं दूसरे सेट को वह 21-12 के अंतर से जीतने में कामयाब रही। अब पीवी सिंधु का राउंड ऑफ-16 में डेनमार्क की अमेली शूल्ज से होग, जिसमें ये मुकाबला 14 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 पर होगा।
दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को लेकर को बात की जाए तो उनका सामना राउंड ऑफ-32 में सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू से था। ये मुकाबला किदांबी श्रीकांत 30 मिनट के अंदर ही खत्म करने के साथ अगले दौर के अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे। इस मैच के पहले सेट को किदांबी श्रीकांत ने 21-14 के अंतर से अपने नाम किया जबकि दूसरे से को वह 21-15 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। अब राउंड ऑफ-16 में किदांबी श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग 14 मई को होगा।
21 साल की देविका ने दर्ज की अपनी पहली जीत
थाईलैंड ओपन सुपर 500 में हिस्सा ले रही 21 साल की भारतीय महिला देविका सिहाग खिलाड़ी अपनी पहली सुपर-500 जीत दर्ज करने में कामयाब रही। देविका का सामना राउंड ऑफ 32 में जापान की नात्सुकी निदैरा से था, जिसमें उन्होंने एक घंटे 11 मिनट तक चले तीन सेटों तक इस मुकाबले को 2-1 के अंतर से अपने नाम किया। इस मैच का पहला सेट देविका ने 21-19 के अंतर से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें 13-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी सेट में देविका सिहाग ने शानदार वापसी करने के साथ उसे 21-15 के जीतने के साथ अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।





