PoliticsViral

UK News: PM की ऊर्जा बचत अपील पर CM धामी का बड़ा कदम, आधा किया अपना सरकारी काफिला…

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी सरकारी फ्लीट को आधा कर दिया है।

UK News: PM की ऊर्जा बचत अपील पर CM धामी का बड़ा कदम, आधा किया अपना सरकारी काफिला…
UK News: PM की ऊर्जा बचत अपील पर CM धामी का बड़ा कदम, आधा किया अपना सरकारी काफिला…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील केवल ऊर्जा बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब देशहित सर्वोपरि हो, तब प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह अपने स्तर पर संसाधनों के संरक्षण में योगदान दे।

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी कहा है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें तथा ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Khabar Monkey

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री के इस आह्वान को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी, ताकि संसाधनों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्य भी हासिल किए जा सकें।

Leave a Reply