UP Weather यूपी में लखनऊ सहित कई जिलों में होगी बारिश, घने कोहरे से 19 फ्लाइट हुईं लेट; पढ़ें मौसम का हाल ) “ > • ˌ

UP Weather यूपी में लखनऊ सहित कई जिलों में होगी बारिश, घने कोहरे से 19 फ्लाइट हुईं लेट; पढ़ें मौसम का हाल ) “ > • ˌ

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की मार की वजह से लोग परेशान रहे। इस दौरान धूप भी उनको राहत नहीं दे सकी। दर्जन भर ट्रेनों ने कोहरे की वजह से पांच से छह घंटे यात्रियों को इंतजार कराया।

मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा रहेगा। इस दौरान लोग काम पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।

फतेहपुर का रहा सबसे कम तापमान

  • बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर का रहा। 6.4 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में लोगों की कंपकंपी छूटगई। बिजनौर का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और मेरठ का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • बुधवार को लखनऊ में लोगों ने कोहरे व सर्द हवाओं का सामना किया। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर नहीं दिखा। राजधानी का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
naidunia_image

बार‍िश को लेकर अलर्ट (Weather Of Lucknow)

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ का तापमान स्थिर ही रहेगी, लेकिन सुबह और देर रात को घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी को भी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान तापमान में एकदम से गिरावट आ सकती है।

इन ज‍िलों में घना कोहरा करेगा परेशान

  • शुक्रवार तक प्रदेश को घना कोहरा परेशान कर सकता है। इस दौरान चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, म‍िर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा आदि क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *