Viral

खाने बैठ गए हैं एक साथ कई लोग तो इस टिप्स से एक ही बार में बनाएं चालीस पचास पूड़ियां, किसी की थाली नहीं होगी खाली

अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या किसी छोटे फंक्शन में एक साथ कई लोगों के लिए खाना बनाना हो, तो सबसे ज्यादा समय पूड़ियां बेलने और तलने में लगता है। ऐसे में अगर आप भी किचन में घंटों खड़े रहने से बचना चाहते हैं, तो ये आसान ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। इस तरीके से आप एक ही बार में 40-50 पूड़ियां तैयार कर सकते हैं और हर किसी को गर्मागर्म पूड़ियां आसानी से सर्व कर पाएंगे।

खाने बैठ गए हैं एक साथ कई लोग तो इस टिप्स से एक ही बार में बनाएं चालीस पचास पूड़ियां, किसी की थाली नहीं होगी खाली
खाने बैठ गए हैं एक साथ कई लोग तो इस टिप्स से एक ही बार में बनाएं चालीस पचास पूड़ियां, किसी की थाली नहीं होगी खाली

एक साथ ज्यादा पूड़ियां बनाने की आसान ट्रिक

  • सबसे पहले आटा थोड़ा सख्त गूंध लें, इससे पूड़ियां ज्यादा तेल नहीं सोखेंगी।

  • आटे में थोड़ा सूजी या एक चम्मच तेल मिलाने से पूड़ियां ज्यादा कुरकुरी और फूली हुई बनती हैं।

  • अब आटे की बड़ी लोई बनाकर उसे मोटी रोटी की तरह बेल लें।

  •  किसी कटोरी या ढक्कन की मदद से एक साथ कई छोटी-छोटी पूड़ियां काट लें।

    Khabar Monkey

  •  सारी पूड़ियों को पहले से बेलकर सूती कपड़े पर रख दें, ताकि वे चिपके नहीं।

  • कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करें और फिर एक बार में 3-4 पूड़ियां तलें।

ध्यान रखने वाली बातें

 तेल ज्यादा ठंडा होगा तो पूड़ियां फूलेगी नहीं। पूड़ियां तलते समय हल्का दबाएं, इससे वे तुरंत फूल जाती हैं। पूड़ियों को पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।

इस आसान हैक से आपका समय भी बचेगा और कम मेहनत में ढेर सारी पूड़ियां तैयार हो जाएंगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply