गाजियाबाद: कैश वैन लूटकांड के एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जुबेर और समीर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनो बदमाश 6 मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से कैश वैन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने की सख्ती देखकर दोनों बदमाश कैश वैन से 27 लाख रुपये लूटकर वैन को हाइवे पर छोड़ कर फरार हो गए थे। दो बदमाशों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब 8 लाख कैश बरामद किया था। बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Khabar Monkey






