उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए. एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, एसीपी क्राइम अमित सक्सेना और निरीक्षक अनिल राजपूत के नेतृत्व में swat टीम, अपराध शाखा और वेव सिटी पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया था. इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख और भागने की फिराक में फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ ढेर कर दिया. दो आरोपी कैश वैन लूट से सम्बंधित बताए जा रहे हैं. इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने थाना वेव सिटी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को ढेर कर दिया है. दोनों बदमाश एक कैश वैन लूट की घटना में शामिल थे. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस ने दो बदमाशों को एकाउंटर में मार गिराया. कैश वैन लूटकांड के एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जुबेर और समीर को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद, इलाके को घेर लिया था और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए, फरार होने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी.
Khabar Monkey
डीसीपी धवल जयसवाल, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने ढेर किया. इस एनकाउंटर में थाना सिहानी गेट प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह की टीम शामिल रही. पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के कार्यकाल में छठवां फुल एनकाउंटर है.





