KrishnaGhati Sector Poonch encounter LoC: गीदड़ की मौत आती है तब शहर की ओर भागता है. उसी तरह पाकिस्तानी आतंकवादियों/दहशतगर्दों को मरना होता है तो बंदूक उठाकर भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हैं और मारे जाते हैं. ढीठ, बेशर्म, धोखेबाज और नाशुक्रा पाकिस्तान बीते 79 सालों से जम्मू-कश्मीर पर गलतफहमी पाले बैठा है. ताजा मामले में मंगलवार को भारतीय सेना ने पुंछ के मेंढर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी.

एलओसी पर एक आतंकवादी ढेर
दोनों ओर से भारी फायरिंग के बीच LOC पर एक आतंकवादी ढेर हुआ है. इस तरह नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच भारी गोलीबारी जारी है. माना जा रहा है कि एक आतंकवादी मारा गया है.
Khabar Monkey
सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स @Whiteknight_IA ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, ‘निगरानी के बीच असामान्य गतिविधि देखने को मिली. एलओसी यानी नियंत्रण रेखा के पास स्थित पूंछ के कृष्णघाटी सेक्टर इलाके में शाम चार बजे संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं. WhiteKnightCorps के अलर्ट ग्रुप से आए मैसेज से कंफर्म हुआ घुसपैठ. सेना ने इलाके पर नियंत्रण बनाए रखा है. पूरे सेक्टर में हाई लेवल की चौकसी बरती जा रही है.
2026 में कब-कब घुसपैठ?
इस साल फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की गई हैं. हर बात सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लिखा कि इंटीग्रेटेड ग्राउंड और एरियल सर्विलांस के ज़रिए इलाके पर पूरी तरह से निगरानी की जा रही है. सैनिकों को सही तरीके से री-पोजीशन और री-ओरिएंटेड किया गया है. पूरे सेक्टर में हाई लेवल अलर्ट जारी है. इस साल आतंकवादियों ने नौशेरा सेक्टर की ओर से घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे नाकाम किया गया.
इस साल के करीब साढ़े चार महीनों में आतंकवादियों का ग्राउंड नेटवर्क तोड़ा गया है. कई हथियार बरामद किए गए हैं. फरवरी के महीने में कुछ आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल (मेड इन तुर्किये/ मेड इन चाइना), 4 मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे. भारतीय सेना, सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों को चुन-चुनकर ढेर कर रही है. उम्मीद है वो समय जल्द आएगा जब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से आतंकवाद से मुक्त होगा.





