EntertainmentViral

‘काम नींद से ज्यादा जरूरी’, अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेचैन रातों की कहानी

अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने ब्लॉग में दिल की बात साझा की है। अभिनेता ने बताया कि लगातार काम और व्यस्त दिनचर्या की वजह से कई बार उनकी रातें बेचैनी में गुजरती हैं। जब नींद उनसे दूर हो जाती है, तब वह खुद को शांत करने के लिए संगीत का सहारा लेते हैं।

‘काम नींद से ज्यादा जरूरी’, अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेचैन रातों की कहानी
‘काम नींद से ज्यादा जरूरी’, अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेचैन रातों की कहानी

बिग बी के मुताबिक, हल्का और मधुर शास्त्रीय संगीत उनके मन को सुकून देता है। उन्होंने इसे आत्मा को राहत पहुंचाने वाला सबसे असरदार तरीका बताया। अभिनेता ने कहा कि संगीत सुनते-सुनते उनका मन शांत हो जाता है और फिर धीरे-धीरे उन्हें नींद आ जाती है।

मंगलवार सुबह 4:14 बजे, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर देर रात तक जागने और काम करने को लेकर खुलकर बात की। अपनी दिनचर्या पर विचार करते हुए अभिनेता ने स्वीकार किया कि मेडिकल सलाह कुछ और कहती है, लेकिन उनके लिए कई बार काम, नींद से ज्यादा जरूरी हो जाता है।

उन्होंने लिखा, “पिछली रात के बाद सुबह के इस वक्त तक भी नींद का कोई नामोनिशान नहीं है। क्यों? क्योंकि काम, नींद से ज्यादा महत्वपूर्ण है… डॉक्टर कहते हैं कि यह सही नहीं है… कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है… शरीर नींद के दौरान बढ़ता है, विकसित होता है और खुद को रिपेयर करता है… तो फिर इंसान क्या करे? मैं काम करते हुए अपने एफ ब्लॉग से जुड़ा रहता हूं, लेकिन रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार पर बजने वाला वह मधुर संगीत, जो आत्मा को छू लेने वाले शास्त्रीय मेडिटेशन सोलो पेश करता है… आह!! आत्मा के लिए इससे बेहतर इलाज कोई नहीं।”

Khabar Monkey

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “यही वह सुर है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है… वह अदृश्य धागा, जो दिखाई नहीं देता लेकिन उसकी मौजूदगी महसूस होती है… मैं उसे महसूस करता हूं… और वही भीतर की तारों को छेड़ देता है… इसे सुनिए और धीरे-धीरे यह आपको सुकूनभरी नींद दे देगा… सात सुर, जिन्होंने दुनिया के हर हिस्से के संगीत को अपने भीतर समेट लिया है, मानवता की सबसे बड़ी समानता हैं… इसका सम्मान कीजिए, यह आपका सम्मान करेगा।” इससे पहले अमिताभ ने एकाग्रता को लेकर एक ब्लॉग लिखा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन अब Kalki 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा की भूमिका निभाते दिखेंगे। हाल ही में उन्होंने सेट से कमल हासन के साथ तस्वीरें साझा की थीं और दोबारा साथ काम करने की खुशी जताई थी।

Leave a Reply