हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। ऐसी हालत में भी अभिनेत्री ने काम करना नहीं छोड़ा। अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी में काम में लगी हुई है। इस वक्त वो एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए शूट कर रही है। लेकिन दीपिका पहली या अकेली अभिनेत्री नहीं है जो ऐसा कर रही हो। इससे पहले आलिया और करीना भी ऐसा कर चुकी है। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया ने प्रेग्नेंसी में कड़े एक्शन्स किए थे और ‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग के दौरान करीना भी प्रेग्नेंसी में काम कर रही थी। आइए जानते है इनसे पहले भी कौन अभिनेत्रियां ऐसा कर चुकी है।

दीपिका, आलिया से पहले इन अभिनेत्रियों ने तोड़े इंडस्ट्री के मानक
अक्सर जहां अभिनेत्रियों को अभिनेताओं से कम आंका जाता है तो वही काफी ऐसी अभिनेत्रियां भी है जो इंडस्ट्री के मानकों को तोड़ती दिखाई दी है। प्रेग्नेंसी की हालत में भी काम करती नजर आईं है। काजोल से लेकर शर्मिला टैगोर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
Khabar Monkey
जया बच्चन छिपाती थी बेबी बंप
1975 में की दो फिल्म आईं थी। ‘शोले’ और ‘चुपके चुपके’। कमाल की बात ये है कि अभिनेत्री दोनों ही फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी। उस समय वे अपनी बेटी श्वेता बच्चन को जन्म देने वाली थीं। उन्होंने शोले में राधा की भूमिका निभाई थी।
–
शर्मिला टैगोर
उस जमाने में सबसे बोल्ड कही जाने वाली अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 1969 में जब फिल्म ‘आराधना’ की शूटिंग कर रही थी तो उस दौरान प्रेग्नेंट थी और उस वक्त बेटे सैफ अली खान को जन्म देने वाली थी।
मौशुमी चटर्जी
दिग्गज अभिनेत्री मौशुमी चटर्जी भी उस दौर में अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ‘रोटी कपड़ा और मकान’ की शूटिंग कर रही थी। बताया जाता है कि ‘महंगाई मार गई’ गीत की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री पांच महीने गर्भवती थी।
जूही चावला
90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला ने भी 2001 में आईं उनकी फिल्में ‘एक रिश्ता’ और ‘आमदनी अट्ठानी खर्चा रुपया’ के लिए प्रेग्नेंसी में काम किया था। इतना ही नहीं बल्कि 2003 में आई फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग के दौरान भी अभिनेत्री प्रेग्नेंट थी।
–
काजोल
काजोल के बिंदास अंदाज के दीवाने लोग ये जानकर हैरान जरूर हो जाएंगे कि फिल्म ‘वी आर फैमिली’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री प्रेग्नेंट थी।
बताया जाता है कि प्रेग्नेंसी में शूट करने वाली अभिनेत्रियों के लिए सेट पर खास इंतजाम किए जाते थे। इस बात का खास ख्याल ध्यान रखा जाता था कि उन्हें कोई तकलीफ न हो और उनका काम भी सही समय पर और बिना उनकी किसी परेशानी के पूरा हो जाए।
दीपिका पादूकोण फिलहाल फिल्म ‘राका’ और ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी है जिसमें वो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।





