टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। Reddit और Instagram यूजर्स ने सबसे पहले नोटिस किया कि अब दोनों एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उनके प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और लोगों ने उनके रिश्ते में अनबन की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें अब भी मौजूद हैं, वहीं सूरज नांबियार के प्रोफाइल पर भी मौनी के साथ कुछ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। दोनों की शादी जनवरी 2022 में हुई थी।
Khabar Monkey
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। शुरुआत में उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान मौनी का दुबई में ज्यादा समय बिताना चर्चा का विषय बन गया था।
इसके बाद जनवरी 2022 में दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की। उनकी शादी में बंगाली और साउथ इंडियन दोनों रीति-रिवाजों से रस्में हुई थीं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
मौनी रॉय का करियर
मौनी रॉय लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कस्तूरी, दो सहेलियां और देवों के देव…महादेव जैसे शोज में काम किया। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता नागिन से मिली।
टीवी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया। इसके बाद वह रोमियो अकबर वॉल्टर, मेड इन चाइना, वेले और ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा जैसी फिल्मों में नजर आईं।
अब मौनी रॉय जल्द ही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।





