HealthViral

नारियल के खोल से बनाएं ये 5 खूबसूरत चीजें, घर के कोने को सजाने में आएंगी काम

Coconut Shell Uses For Home Decor: घर को सजाने के लिए हम कई महंगे डेकोरेटिव आइटम का इस्तेमाल करते हैं। जब भी हम बाजार में कोई सुंदर चीज देखते हैं तो तुरंत खरीदने का मन बना लेते हैं। लेकिन कई बार कम बजट की वजह से इन्हें खरीदना आसान नहीं होता है। इसके लिए आप नारियल के खाली खोल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो घर के कोने को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इस्तेमाल होने के बाद नारियल के खोल को बेकार समझकर अक्सर फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खोल से आप कई डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं जो घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

नारियल के खोल से बनाएं ये 5 खूबसूरत चीजें, घर के कोने को सजाने में आएंगी काम
नारियल के खोल से बनाएं ये 5 खूबसूरत चीजें, घर के कोने को सजाने में आएंगी काम

अगर आप घर पर बैठकर बोर हो रहे हैं और कुछ नई क्रिएटिव चीजें ट्राई करना चाहते हैं तो नारियल के खोल से डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं जो घर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ काम भी आ सकता है। नारियल के खोल से बनी चीजें घर को नेचुरल और यूनिक लुक देंगी। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा।

हैंगिंग प्लांट

पौधे लगाने के लिए अक्सर लोग गमले का उपयोग करते हैं। घर में कई तरह के प्लास्टिक और मिट्टी के गमले रखते हैं। इसकी जगह आप पौधों को नारियल के खोल में सजाकर रख सकते हैं। इन्हें आप घर के किसी कोने या बालकनी में हैंग कर सकते हैं जो घर को एस्थेटिक लुक देगा।

पेन होल्डर

गर्मियों के सीजन में बच्चों की छुट्टियां हो जाती हैं तो ऐसे में उनको पेन होल्डर बनाने के लिए नारियल का सूखा खोल दे सकते हैं। इसे उन्हें डेकोरेट करने के लिए कहें और इसे उनके स्टडी टेबल पर रख सकते हैं।

फ्लावर पॉट

नारियल के खोल से एक खूबसूरत और आकर्षक फ्लावर पॉट बनाया जा सकता है। इसमें आप छोटे-छोटे पौधे लगा सकते हैं। इसे रंगों, रस्सी और पेंट की मदद से सजाकर करके बालकनी, खिड़की या टेबल के ऊपर रख सकते हैं। इस तरह से घर को नेचुरल और फ्रेश लुक मिलेगा और हर कोई आपकी क्रिएटिविटी की तरीफ करेगा।

बर्ड फीडर

नारियल के खोल का इस्तेमाल बर्ड फीडर के रूप में भी किया जा सकता है। गर्मियों के समय ज्यादातर लोग बालकनी या गार्डन में पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। इसके लिए आप नारियल के खोल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे साफ करके पेंट करें और एक नया लुक दें। इसे आप रस्सी से बांधकर बालकनी में लटका सकते हैं।

Khabar Monkey

डेकोरेटिव बाउल

नारियल के खोल को मिरर, स्टोन, पेंट कलर और अन्य डेकोरेटिव चीजों से सजाया जा सकता है जिससे इसका लुक पूरी तरह बदल जाएगा। इसके लिए आप हरे नारियल का खोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको शेल्फ, टेबल या स्टडी रूम में रखा जा सकता है। इसमें आप फूल, सजावटी सामान रखकर घर को इको फ्रेंडली लुक दे सकते हैं।

Leave a Reply