Foot Care Tips For Summer: गर्मियों में चेहरा ही नहीं बल्कि पैरों की स्किन भी रूखी और बेजान हो जाती है। तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी का असर पैरों पर भी दिखाई देता है। लंबे समय तक धूप में रहने, पसीने और सही देखभाल की कमी के कारण पैरों में टैनिंग, रूखापन, जलन और बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पैरों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है जितना चेहरे की स्किन का। इसके लिए आप कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं जो पैरों को मुलायम और टैनिंग से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

पैरों की सफाई करें
गर्मियों में ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या बाहर से आने के बाद पैरों की सफाई करना जरूरी है। बाहर से आने के बाद पैरों को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धोना चाहिए। इससे धूल और पसीना साफ हो जाएगा और राहत मिलेगी। पैरों को धोने के बाद उन्हें अच्छे से सुखाना है क्योंकि नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
घर पर बनाएं स्क्रब
लंबे समय तक धूप के संपर्क में आने से पैरों पर टैनिंग हो सकती है। ऐसे में हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर पर ही आप स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चीनी, कॉफी और नारियल तेल मिक्स करें और इसे पैरों पर लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट होगी और पैर भी साफ हो जाएंगे। इसके साथ ही रात को सोने से पहले पैरों में मॉइश्चराइजर या नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Khabar Monkey
सनस्क्रीन का इस्तेमाल
गर्मियों में पैरों में धूप की वजह से टैनिंग हो सकती है। ऐसे में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें। अगर आप जूते पहनते हैं तो रोजाना साफ मौजे इस्तेमाल करें। गर्मियों में कॉटन के मौजे इस्तेमाल करें जो पसीना सोखने में मदद करता है। इस मौसम में बहुत ज्यादा टाइट फुटवियर पहनने से बचना चाहिए।
इस तरह करें सही देखभाल
इसके अलावा दिनभर की थकान को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को कुछ समय के लिए रखें, इससे आपको काफी राहत महसूस होगी। आप पैरों के तलवों और नाखूनों को फुट स्क्रब की मदद से साफ कर सकते हैं। गर्मियों के समय सही देखभाल और घरेलू तरीकों से पैरों की स्किन सॉफ्ट और खूबसूरत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”





