International Nurses Day 2026: हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान, समर्पण और मेहनत को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है। मरीजों की देखभाल में नर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। किसी भी समय और परिस्थिति की परवा किए बगैर वे मरीजों की देखभाल पूरी ईमानदारी से करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। उन्होंने ही नर्स को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में पहचान दिलाने में मदद की थी। उनके सम्मान में हर साल इस दिन नर्स डे मनाया जाता है। नर्सों के सम्मान के लिए पहली बार इंटरनेशनल नर्स डे साल 1974 में मनाया गया था।
Khabar Monkey
कोरोना महामारी के दौरान नर्सों की भूमिका पूरी दुनिया ने देखी। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी लगातार काम करते हुए उन्होंने मरीजों की सेवा की। यही वजह है कि आज के समय में नर्सों को हेल्थकेयर सिस्टम की रीढ़ माना जाता है।
इस बार की थीम
हर साल की तरह इस साल भी यह दिन एक खास थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन हैं, जो नर्सों के योगदान पर रखी गई है।
इस खास मौके पर लोग नर्सों को थैंक्यू मैसेज, शुभकामनाएं और सम्मान भरे संदेश भेजकर उनका आभार व्यक्त करते हैं। हॉस्पिटल और हेल्थकेयर संस्थानों में इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी नर्स को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो उनके दिल को छू लेने वाला एक छोटा सा थैंक्यू मैसेज कर सकते हैं।
नर्स डे के लिए खास थैंक्यू मैसेज
आपकी सेवा, मेहनत और समर्पण हर मरीज के लिए उम्मीद की किरण है, हैप्पी इंटरनेशनल नर्स डे।
मरीजों का इलाज करने के साथ आप परिवार को हिम्मत और भरोसा भी देती हैं। नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका समर्पण और मानवता के प्रति प्रेम समाज के लिए प्रेरणा है। दिन रात मरीजों की सेवा करने के लिए दिल से धन्यवाद।
आपकी मेहनत, धैर्य और सेवा हर किसी के जीवन में उम्मीद लेकर आती है। हैप्पी नर्स डे।
बीमार लोगों की देखभाल करना सिर्फ काम नहीं बल्कि इंसानियत है।
हर मुश्किल समय में मरीजों के साथ खड़ी रहने वाली नर्सों का दिल से धन्यवाद।





