HealthViral

कम तेल में बनाएं ये 3 फूड्स, समय भी ज्यादा नहीं लगेगा

भारतीय घरों में ज्यादातर व्यंजन तेल और मसालों के साथ तैयार किए जाते हैं, क्योंकि इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। हालांकि, आजकल बदलती लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोग कम तेल में बनने वाले भोजन को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। कम तेल में बना खाना न केवल हल्का होता है, बल्कि पाचन के लिए भी बेहतर होता है। खासकर सुबह के वक्त कम तेल में तैयार किए गए कुछ व्यंजन शरीर को ऊर्जा देने के साथ दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करते हैं।

कम तेल में बनाएं ये 3 फूड्स, समय भी ज्यादा नहीं लगेगा
कम तेल में बनाएं ये 3 फूड्स, समय भी ज्यादा नहीं लगेगा

अगर आप सुबह जल्दी कम तेल में तैयार होने वाले टेस्टी और हेल्दी नाश्ते की तलाश कर रहे हैं, तो बताए गए तीन फूड्स ट्राई कर सकते हैं। इन व्यंजनों को कम समय में बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं:

1- वेज ओट्स चीला
वेज ओट्स चीला को बनाने में कम तेल लगता है। इसके साथ ही यह स्वादिष्ट और हेल्दी भी होता है।

सामग्री

1 कप ओट्स पाउडर
आधा कप बेसन
बारीक कटी प्याज
आधा बारीक कटा टमाटर
2 चम्मच शिमला मिर्च
1 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
एक चुटकी हल्दी
थोड़ा तेल

वेज ओट्स चीला बनाने की विधि
सबसे पहले ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें बेसन और सभी सब्जियां मिला दें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। बैटर फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

2- सूजी वेज उत्तपम
अगर आपको कुछ अलग, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना है तो नाश्ते में सूजी वेज उत्तपम ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री

1 कप सूजी
आधा कप दही
बारीक कटी सब्जियां
स्वादानुसार नमक
ईनो या बेकिंग सोडा
थोड़ा तेल

सूजी वेज उत्तपम बनाने की विधि
सूजी और दही मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद इसमें सब्जियां और नमक डालें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अंत में ईनो डालें और नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा तेल लगाकर मिश्रण फैला दें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से पकाएं। यह जल्दी बनने वाले नाश्ते में से एक है जो हेल्दी भी होता है।

3- मूंग दाल चीला
सामग्री

1 कप भीगी मूंग दाल
1 टुकड़ा अदरक
1 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
थोड़ी सी धनिया पत्ती
थोड़ा तेल

Khabar Monkey

मूंग दाल चीला बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को मिक्सी में पीसकर स्मूद बैटर तैयार कर लें। इसमें मसाले और धनिया मिलाएं। तवे पर हल्का तेल डालकर पतला चीला फैला दें। दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें। प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।


Leave a Reply