आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ। इस मैदान पर यह मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला भी था। पंजाब के लिए यह सीजन का 11वां मैच था जबकि दिल्ली की टीम अपना 12वां मुकाबला खेलने उतरी थी। मैच का टॉस जीता था दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने और पहले गेंदबाजी का फैसला उन्होंने लिया था।

प्रियांश और अय्यर ने ठोके पचासे
उसके बाद पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या ने अच्छी शुरुआत दिलाई और 33 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। उनके साथी ओपनर और इन फॉर्म बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 18 रन ही बना पाए। कप्तान ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। कूपर कोनोली ने 38 और अंत में सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंद पर 21 रन ठोकते हुए स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 तक पहुंचा दिया।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत डगमगा गई और 34 रन पर ही तीन विकेट गिर गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी निराश किया और 17 गेंद पर 12 रन बनाकर रनआउट हो गए। 74 रन पर चार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। फिर एक बार टीम के संकटमोचक बने डेविड मिलर और कप्तान अक्षर पटेल ने भी धूम मचाई। अक्षर ने 30 गेंद 56 और मिलर ने 28 गेंद 51 रन बनाकर टीम को संभाल लिया।
अंत में आशुतोष शर्मा 10 गेंद 24 रन, माधव तिवारी 8 गेंद नाबाद 18 और आकिब नबी दार 2 गेंद 10 रन नाबाद रहते हुए बनाए। निचले क्रम की इस तिकड़ी ने टीम को 19 ओवर में ही लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। इस तरह दिल्ली ने 19 ओवर में ही 7 विकेट खोकर 216 रन बना लिए और पंजाब किंग्स को 3 विकेट से करारी शिकस्त दी।
Khabar Monkey
पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार
पंजाब किंग्स कीमें यह लगातार चौथी हार थी। इस हार के बाद पंजाब के लिए आगे की राह मुश्किल भी हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में अपना दूसरा सबसे सफल रनचेज भी किया। वहीं धर्मशाला में भी 200 प्लस रन का यह पहला सफल रन चेज था। अब इस मैच के बाद अंकतालिका में पंजाब चौथे स्थान पर है जिसके 11 मैचों में 6 जीत, 4 हार और एक बेनतीजा मैच के बाद 13 अंक हैं। जबकि दिल्ली ने 12वें मैच में अपनी सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की और उसके 10 अंक हुए।
अक्षर-मिलर की पारी से जीती दिल्ली, पंजाब किंग्स 3 विकेट से हारी; श्रेयस-प्रियांश की पारी बेकार
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल के 55वें मैच में धर्मशाला में हुआ। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा। पंजाब की ये लगातार चौथी हार इस सीजन में रही।





