EntertainmentViral

पहले बॉलीवुड में मचाई धूम, अब मलयालम सिनेमा का किया रुख, ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ से डेब्यू करेंगे बाबिल खान

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने 2022 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कला’ से डेब्यू किया, जिसमें तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में बाबिल खान के अभिनय को खूब सराहा गया था। लेकिन, मई 2025 में बाबिल एका-एक अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए। इस वीडियो में वह इंडस्ट्री को झूठी और यहां के लोगों को बनावटी कहते दिखे थे। इस विवाद के बाद बाबिल ने साई राजेश की फिल्म भी छोड़ दी और तब से अब तक उनकी किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं हुआ। लेकिन, अब बाबिल खान की नई फिल्म का ऐलान हो गया है, लेकिन वह किसी बॉलीवुड नहीं बल्कि मलयालम फिल्म में नजर आएंगे। जी हां, बाबिल खान मलयालम डेब्यू कर रहे हैं।

पहले बॉलीवुड में मचाई धूम, अब मलयालम सिनेमा का किया रुख, 'गांधी बाजार संडे मार्केट' से डेब्यू करेंगे बाबिल खान
पहले बॉलीवुड में मचाई धूम, अब मलयालम सिनेमा का किया रुख, 'गांधी बाजार संडे मार्केट' से डेब्यू करेंगे बाबिल खान

मलयालम डेब्यू को तैयार बाबिल खान

बाबिल खान अपने एक्टिंग करियर की एक नई और खास शुरुआत करने जा रहे हैं। वह निर्देशक बाबू जनार्दनन की अपकमिंग फिल्म “गांधी बाजार संडे मार्केट” में नजर आएंगे, जो एक मलयालम फिल्म है। यानी, बाबिल सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस ऐलान से बाबिल खान के फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म के साथ बाबिल मलयालम फिल्मों की उस दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो अपनी गहरी और सच्ची कहानी कहने के अंदाज के लिए मशहूर है।

अपनी परफॉर्मेंस से जीते दर्शकों के दिल

बाबिल खान ने अब तक ‘कला’, ‘द रेलवे मैन’ और ‘लॉग आउट’ में नजर आ चुके हैं और अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को इंप्रेस कर चुके हैं। उन्होंने अब तक अपनी अलग और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस से अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और अब वह मलयालम सिनेमा का रुख कर रहे हैं, जो यह दिखाता है कि वह लगातार नए और अलग तरह के किरदारों और कहानियों की तलाश में हैं। इस फिल्म में बाबिल के साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परंबोल, जॉनी एंटनी, निखिल नायर, जगदीश, उन्नी राजा, सुधीर करमाना, आथ्मिया और जयशंकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

फेक इंडस्ट्री विवाद

बाबिल खान 2025 में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में थे, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस वीडियो में बाबिल रोते हुए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों पर निशाना साधते दिखे थे और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को फेक तक कह दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद बाबिल के फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया और फिर इंस्टाग्राम से भी कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राघव जुयाल से लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी तक ने बाबिल को समर्थन दिया था।

Khabar Monkey

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply