इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)ने सोमवार (11 मई) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 2026-27 सत्र के लिए अंपायरों और मैच रेफरियों के एलीट पैनल का ऐलान कर दिया। अंपायरों में नितिन मेनन अकेले भारतीय हैं। आईसीसी ने मैच अधिकारियों की टीम में कोई बदलाव नहीं किया। मेनन 2020 से एलीट पैनल का हिस्सा हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के एलीट पैनल में अकेले भारतीय हैं। वह भी पहले से ही सूची में थे।

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने एक रिलीज में कहा, ‘2026-27 सीजन के लिए एलीट पैनल में बदलाव न करने का फैसला किया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग को ऊंचे मानक को दिखाता है।’ अंपायर के चयन पैनल में आईसीसी के जनरल मैनेजर क्रिकेट वसीम खान (चेयर), इंग्लिश प्रीमियर लीग के पूर्व रेफरी माइक रिले, पूर्व इंटरनेशनल अंपायर और अंपायर कोच पीटर मैनुअल और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर शामिल थे। इसने मौजूदा पैनल में बदलाव न करने का फैसला करने से पहले अंतराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग और रेफरी के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
Khabar Monkey
आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी (2026-27)
जेफ क्रो (न्यूजीलैंड), रंजन मदुगले (श्रीलंका), एंड्रयू पायक्रॉफ्ट (ज़िम्बाब्वे), रिची रिचर्डसन (वेस्टइंडीज़), जवागल श्रीनाथ (भारत)।
आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर (2026-27)
कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), क्रिस्टोफर गैफनी (न्यूजीलैंड), एड्रियन होल्डस्टॉक (साउथ अफ्रीका), रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), रिचर्ड केटलबोरो (इंग्लैंड), नितिन मेनन (भारत), अल्लाहुद्दीन पालेकर (साउथ अफ्रीका), अहसान रज़ा (पाकिस्तान), पॉल रीफेल (ऑस्ट्रेलिया), शरफुद्दौला इब्ने शाहिद (बांग्लादेश), रॉडनी टकर (ऑस्ट्रेलिया), एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड)।
आईसीसी की वार्षिक वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा
आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग में भारत ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें इस स्थान पर हैं। भारत को एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ, लेकिन फिर भी टीम के 118 अंक हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसके भारत के सिर्फ 5 अंक ही कम है। न्यूजीलैंड के कुल 113 अंक हैं जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 109 अंक के साथ मौजूद हैं। ।





