गर्मी में तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और ऑयल ये सारे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने में पर्याप्त हैं। जब आप तेजा धूप के संपर्क में आते हैं तो त्वचा बेजान और चिपचिपी दिखनी लगती है। तेज धूप के संपर्क में रहने से त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है। इसके अलावा गर्म हवाएं और प्रदूषण त्वचा के पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे पिंपल्स, टैनिंग, रैशेज और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसके चलते त्वचा की देखभाल की जरूरत अधिक पड़ती है।

ऐसे में कीवी से बना नेचुरल स्क्रब त्वचा को गहराई से साफ करके उसे फ्रेश रखने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है। कीवी में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप कीवी का स्क्रब घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं और इसके अन्य फायदे:
घर पर कीवी स्क्रब बनाने का आसान तरीका
1- कीवी और चीनी का स्क्रब
सामग्री
1 पका हुआ कीवी
1 बड़ा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच शहद
बनाने का आसान तरीका
कीवी को छीलकर अच्छे से मैश कर लें। इसमें चीनी और शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद चेहरे को साफ करके स्क्रब लगा लें। हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें। इसके बाद 5 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
फायदे
कीवी और चीनी स्क्रब चेहरे पर इंस्टेंट फ्रेशनेस लाने, ड्रायनेस कम करने और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी ये मदद कर सकता है।
2- कीवी और ओट्स स्क्रब
सामग्री
1 कीवी
1 बड़ा चम्मच ओट्स पाउडर
1 चम्मच दही
बनाने का तरीका
सबसे पहले कीवी को मैश कर लें। उसमें ओट्स और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से रब करें। 10-15 मिनट तक सूखने दे और फिर पानी से साफ कर लें।
फायदे
यह स्क्रब टैनिंग की समस्या को कम करने और त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। साथ ही सेंसिटिव स्किन के लिए हल्का माना जाता है।
3- कीवी और कॉफी स्क्रब
सामग्री
1 कीवी
1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच एलोवेरा जेल
Khabar Monkey
बनाने का तरीका
कीवी, कॉफी और एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें फिर 5 मिनट बाद धो लें।
फायदे
यह स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इसके साथ ही चेहरे को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है और थकी हुई त्वचा को फ्रेश लुक देता है।
ग्लोइंग त्वचा के लिए घर पर बनाए फेस पैक, यहां देखें लगाने का सही तरीका
गर्मी के दिनों में सूरज की हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण के चलते स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है और धीरे-धीरे त्वचा की चमक कम होने लगती है। ऐसे में ग्लोइंग त्वचा के लिए आप घर पर ही आसानी से नेचुरल फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।





