तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर विजय ने 10 मई को शपथ ली और उस खास मौके पर उन्होंने एक भाषण भी दिया था, जो कुछ लोगों को रास नहीं आया। इनमें मशहूर लेखक और स्क्रीनराइटर मनु जोसेफ का नाम भी शामिल हैं। सोमवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर विजय के बचपन में गरीब होने के दावे को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि वह तमिल सुपरस्टार को तब से जानते हैं, जब वे चेन्नई के लोयोला स्कूल में तीसरी क्लास में एक ही बैच में पढ़ते थे।

क्या बोले मनु जोसेफ?
मनु जोसेफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले भाषण में विजय ने कहा कि वे गरीबी में पले-बढ़े हैं। वे यह भी जानते हैं कि भूख क्या होती है। यह बकवास है, क्योंकि वे लोयोला स्कूल में तीसरी क्लास में मेरे सहपाठी थे। उनके पिता एक फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने बेटे के लिए फिल्मों में करियर बनाने का रास्ता तैयार किया था।” मनु जोसेफ ने विजय के पिता और अनुभवी फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर की तरफ इशारा किया।
यह भी पढ़ें:
इसके आगे उन्होंने लिखा, “यह हो सकता है कि उनके पिता को कभी-कभी पैसों की दिक्कत आई हो, लेकिन वह असली गरीबी (जहां बुनियादी जरूरतें भी पूरी न हों) जैसी नहीं होती। अक्सर अमीर लोग थोड़े समय के पैसों की कमी को ही गरीबी समझ लेते हैं, जबकि दोनों में बहुत बड़ा फर्क होता है। हमारे जमाने के बड़े-बड़े दिग्गज लोग हैं, जिन्होंने गरीबी से उठकर अमीरी हासिल की है।”
बता दें कि 1974 में विजय के जन्म तक चंद्रशेखर ज्यादातर एक असिस्टेंट डायरेक्टर ही थे और 1978 में जाकर वे डायरेक्टर बने। विजय ने अपने पिता की 1984 की एक्शन क्राइम फिल्म ‘वेट्री’ में एक बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। मुख्य अभिनेता के तौर पर 1992 की विजिलेंट एक्शन फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से बड़ा ब्रेक मिलने से पहले, वह एक बाल कलाकार के रूप में चंद्रशेखर की फिल्मों में काम करते रहे। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स-ऑफ़िस पर बुरी तरह फ़्लॉप रही, लेकिन पिता-बेटे की इस जोड़ी ने 1993 की एक्शन रोमांस फ़िल्म ‘सेंथूरपांडी’ के साथ जोरदार वापसी की।
भाषण में क्या बोले थे विजय
रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले भाषण में विजय ने कहा कि वे गरीबी और भूख से अच्छी तरह वाकिफ हैं, क्योंकि उनका जन्म एक आम असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर के बेटे के रूप में हुआ था, जो कड़ी मेहनत करके सिनेमा जगत में सफलता पाना चाहते थे। अभिनेता ने कहा, “मैं जानता हूं कि गरीबी क्या है और भूख क्या है। मेरा कोई शाही खानदान नहीं है। मैं आप जैसा ही हूं, मैं आप ही में से एक हूं। मैं आपके बेटे जैसा हूं, आपके भाई जैसा हूं।”
Khabar Monkey
कौन है मनु जोसेफ?
मनु जोसेफ पूर्व पत्रकार हैं और एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता जोसेफ मडप्पल्ली ने 1987 में आई मलयालम फिल्म ‘थोरानम’ का निर्देशन किया था। दिल्ली में रहने वाले जोसेफ़ ने 2010 में अपनी बेस्टसेलर किताब ‘सीरियस मेन’ के साथ लेखक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। इसी किताब पर सुधीर मिश्रा ने 2020 में नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए एक फिल्म बनाई थी, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स इंडिया के 2021 के ड्रामा-कॉमेडी शो ‘डिकपल्ड’ के निर्माता और लेखक भी हैं, जिसमें आर. माधवन ने अभिनय किया है। पिछले साल जोसेफ ने गरीबी पर आधारित एक और किताब लिखी, जिसने काफी विवाद भी खड़ा किया।”
यह भी पढ़ें:





