HealthViral

एसिडिक पानी बॉडी में बढ़ा सकता है सूजन, घर में ही तैयार करें एल्कलाइन वाटर, एक्सपर्ट से जानते हैं फायदे और रेसिपी

क्या आप जानते हैं कि जिस पानी को आप ‘शुद्ध समझकर बोतलबंद या RO फिल्टर के जरिए पी रहे हैं, वह आपके शरीर को अंदर से बीमार कर सकता है? दरअसल, शुद्धिकरण की प्रक्रिया में पानी का पीएच (pH) लेवल गिर जाता है, जिससे वह एसिडिक (अम्लीय) बन जाता है। लंबे समय तक ऐसा पानी पीने से शरीर में सूजन और पाचन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हमारे शरीर के बेहतर कामकाज के लिए पानी का पीएच लेवल संतुलित होना अनिवार्य है। आजकल चलन में मौजूद बोतलबंद पानी या फिल्टर किया गया पानी अक्सर एसिडिक हो जाता है। सोडा वाटर,बारिश का पानी, RO का पानी और दूसरे एनर्जी ड्रिंक्स में साइट्रिक एसिड या फॉस्फोरिक एसिड होता है जो पानी को एसिडिक बना सकता है। pH 7 से कम पानी एसिडिक पानी होता है, pH 7 का पानी न्यूट्रल होता है और pH 7 से ज्यादा पानी एल्कलाइन होता है जो हमारी सेहत के लिए अच्छा है। एसिडिक पानी का स्वाद थोड़ा खट्टा या तेज लग सकता है क्योंकि इसमें हाइड्रोजन आयन ज्यादा होते हैं। बहुत ज्यादा एसिडिक पानी दांतों की एनिमल और पेट पर असर डाल सकता है

Khabar Monkey

एसिडिक पानी बॉडी में बढ़ा सकता है सूजन, घर में ही तैयार करें एल्कलाइन वाटर, एक्सपर्ट से जानते हैं फायदे और रेसिपी
एसिडिक पानी बॉडी में बढ़ा सकता है सूजन, घर में ही तैयार करें एल्कलाइन वाटर, एक्सपर्ट से जानते हैं फायदे और रेसिपी

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र (Hansa Yogendra) के मुताबिक आप घर पर ही साधारण पानी को ‘एल्कलाइन वाटर’ में बदलकर अपनी सेहत सुधार सकते हैं। एल्कलाइन पानी ऐसा हेल्दी पानी है जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसका स्वाद सामान्य पानी से थोड़ा स्मूद लग सकता है। कुछ लोग इसे बेहतर हाइड्रेशन और एसिडिटी कम करने के लिए पीते हैं।

एल्कलाइन पानी कैसे सेहत को फायदा पहुंचाता है?

एल्कलाइन पानी का रोज सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज होता है। ये पानी एसिड रिफ्लक्स में मदद करता है, बोन हेल्थ में सुधार करता है और इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। इस पानी को पीने से न्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्प्शन और सेल्स रिपेयर में मदद मिलती है।

अल्कलाइन इनफ्यूज्ड वाटर रेसिपीज

तरबूज और तुलसी वाला पानी पिएं

गर्मियों में शरीर को ठंडा, हाइड्रेटेड और तरोताजा रखने के लिए तरबूज और तुलसी वाला पानी एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक लीटर साफ पानी में ताजे तरबूज की कुछ स्लाइस और हल्के क्रश किए हुए तुलसी के पत्ते डालें। अब इस पानी को 1–2 घंटे के लिए ढककर रख दें, ताकि दोनों चीजों के पोषक तत्व धीरे-धीरे पानी में घुल जाएं। इसके बाद आप इसे दिनभर सिप-सिप करके पी सकते हैं। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें लाइकोपीन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन को कम करने में सहायक माने जाते हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम और अन्य मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को सपोर्ट करते हैं।वहीं तुलसी को आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना गया है। तुलसी शरीर को शांत करने, पाचन बेहतर बनाने और स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकती है। कई लोग मानते हैं कि तुलसी शरीर में बढ़ी हुई गर्मी और एसिडिटी को संतुलित करने में भी मददगार होती है।

ककड़ी और धनिया वाला पानी

ककड़ी और धनिया वाला पानी गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला आसान घरेलू ड्रिंक माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी में आधी ककड़ी की पतली स्लाइस और थोड़ा ताजा कटा हुआ धनिया डालकर 2–3 घंटे के लिए छोड़ दें। ककड़ी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। वहीं धनिया में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह ड्रिंक शरीर को तरोताजा महसूस कराने के साथ पाचन और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को सपोर्ट करने में भी मददगार माना जाता है।

अनानास और पुदीने का पानी

अनानास और पुदीने का पानी गर्मियों में शरीर को ताजगी और ठंडक देने वाला हेल्दी इंफ्यूज्ड ड्रिंक माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी में अनानास की कुछ स्लाइस और हल्के क्रश किए हुए पुदीने के पत्ते डालकर 2–3 घंटे के लिए छोड़ दें। अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकता है। वहीं पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाने और ताजगी महसूस कराने के लिए जाना जाता है। यह ड्रिंक हाइड्रेशन बढ़ाने के साथ शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस कराने में सहायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और घरेलू स्वास्थ्य सुझावों के लिए है। किसी भी घरेलू उपाय या ड्रिंक को बीमारी के इलाज का विकल्प न मानें। यदि आपको डायबिटीज, किडनी रोग, एसिडिटी, एलर्जी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो नियमित रूप से सेवन करने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply