Viral

मामूली बात पर विवाद, चलती ट्रेन में सटाया पिस्टल और चला दी गोली… शव को नीचे फेंका

गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र निवासी एक युवक की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. युवक कर्नाटक से अपने घर वापस लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी गई. हमलावरों ने हत्या के बाद शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामूली बात पर विवाद, चलती ट्रेन में सटाया पिस्टल और चला दी गोली… शव को नीचे फेंका
मामूली बात पर विवाद, चलती ट्रेन में सटाया पिस्टल और चला दी गोली… शव को नीचे फेंका

जानकारी के अनुसार, जमानिया तहसील के चौधरी मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय मंगरु चौधरी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रोजगार की तलाश में अप्रैल महीने में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर गया था. वह अपनी बहन के पास रहकर काम कर रहा था, लेकिन वहां उसका मन नहीं लग रहा था. बताया जा रहा है कि 8 मई की शाम उसने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि मन नहीं लगा रहा है और अब वह घर वापस लौट रहा है.

Khabar Monkey

मंगरु अपने तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था. उसकी शादी भी हो गई थी और दो बच्चे भी हैं. वह अपने गांव में गंगा नदी में मछली पकड़कर परिवार का पालन-पोषण करता था.रविवार सुबह उसकी हत्या की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया.

क्या थी वजह?

बताया जा रहा है कि मंगरु दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान ट्रेन में सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने मंगरु की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी. घटना चंदौली जनपद के कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है.

हत्या के बाद चलती ट्रेन से फेंक दिया शव

गोली चलने की आवाज सुनते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि हमलावरों ने हत्या के बाद मंगरु के शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और ट्रेन की धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर दिलदारनगर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply