Vijay CM oath ceremony: सोशल मीडिया और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा भावुक पल चर्चा का विषय बन गया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह मौका था थलापति विजय के सीएम शपथ समारोह का, जहां उनका भाषण सुनते हुए एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भावुक हो गईं और उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने आंसुओं को रोका.

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वाले मेहमानों में से एक एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी थीं. इस मौके पर वो विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से मिलीं और उनकी बातचीत के कई वीडियो जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गए. वहीं, इस कार्यक्रम में थलापति विजय मंच पर अपने संबोधन में भावुक और गंभीर नजर आए. बताया जा रहा है कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक सफर, जिम्मेदारियों और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर बात की. जैसे-जैसे उनका भाषण आगे बढ़ा, वहां मौजूद लोग उनकी बातों से प्रभावित नजर आए और पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया.
Khabar Monkey
विजय की स्पीच सुन भावुक हुईं त्रिशा
इसी दौरान कैमरे का फोकस एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर गया, जो सामने की लाइन में बैठी थीं. जैसे ही उन्होंने थलापति विजय का भाषण सुना, उनकी आंखें नम हो गईं. त्रिशा ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन भावनाएं उनके चेहरे पर साफ झलक रही थीं. उन्होंने कैमरे को देखते हुए अपने आंसुओं को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.
कैमरे को देखकर त्रिशा ने रोके आंसू
इस समारोह में त्रिशा कृष्णन सफेद गजरे, रेड स्टोन वाली ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ अपने पारंपरिक लुक में नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस हल्की स्माइल के साथ विजय को शपथ लेते हुए देख रही हैं. वो काफी इमोशनल दिख रही हैं. खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है. ऐसा लग रहा है जैसे उनके आंखों से आंसू झलकने वाले ही हैं.
विजय और त्रिशा की फिल्में
विजय और त्रिशा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. वो ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और हाल ही में ‘लियो’ जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. वहीं थलापति विजय दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. फिल्मों के साथ-साथ उनके राजनीतिक कदमों को भी लोग काफी गंभीरता से देखते हैं.
विजय और त्रिशा के रिश्ते पर अटकलें
विजय और त्रिशा कृष्णन को लेकर कई महीनों से सोशल मीडिया और अखबारों में चल रही अटकलों के बीच समारोह में उनकी मौजूदगी लोगों के शक को सच में बदल रही है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी गहरी दोस्ती लंबे समय से चर्चा का विषय रही है और कुछ यूजर्स ने तो कहा है कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध है. हाल ही में जब विजय के तलाक की बात बाहर आई तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते की बात कही गई.





