SportsViral

RCB vs MI Match Highlights: आरसीबी को 2 विकेट से मिली जीत, हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आरसीबी ने क्रुणाल पंड्या की शानदार अर्धशतकीय पारी साथ ही आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छ्क्के की मदद से मुंबई इंडियंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। वहीं इस हार के बाद मुंबई की टीम इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। रविवार को मुंबई से पहले लखनऊ भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई और वो इस दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई।

Khabar Monkey

RCB vs MI Match Highlights: आरसीबी को 2 विकेट से मिली जीत, हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर
RCB vs MI Match Highlights: आरसीबी को 2 विकेट से मिली जीत, हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस के साथ शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में हुआ। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। 4 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
167/8 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
166/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 54 )
Royal Challengers Bengaluru beat Mumbai Indians by 2 wickets

तिलक वर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 10 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली जबकि रयान रिकेल्टन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी रहा और वो गोल्डन डक पर आउट हो गए। नमनधीर ने 47 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन बोल्ड हो गए। विल जैक्स ने सिर्फ 10 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 57 रन के स्कोर पर आउट हुए। राज बावा 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

क्रुणाल पंड्या ने खेली 73 रन की पारी

विराट कोहली मुंबई के खिलाफ भी डक पर आउट हुए तो वहीं देवदत्त पडीक्कल 12 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। जैकब बेथेल ने 27 रन की पारी खेली जबकि कप्तान रजत पाटीदार 8 रन पर आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 73 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए जबकि टिम डेविड खाता भी नहीं खोल पाए। शेफर्ड 4 रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार 7 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मुंबई की तरफ से कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इम्पैक्ट प्लेयर- रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।

Leave a Reply