तमिल सिनेमा से निकलकर विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब जोसेफ विजय की मोस्ट अवेटेड आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर अपडेट भी सामने आया है। दरअसल, फिल्म के निर्माता ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अगले दो हफ्तों के अंदर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने उम्मीद है।

क्या बोले ‘जन नायकन’ के निर्माता
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए, KVN प्रोडक्शंस के संस्थापक वेंकट के नारायण ने कहा कि ‘जन नायकन’ के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से फाइनल सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया अभी चल रही है। उन्होंने कहा, “फाइनल प्रक्रियाएं चल रही हैं और हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं। हम बहुत खुश और उत्साहित हैं।” इतना ही नहीं उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि ‘जन नायकन’ लगभग 14 दिनों में रिलीज होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:
वेंकट के नारायण ने विजय के साथ उस फिल्म पर काम किया है, जिसे उनकी राजनीति में पूरी तरह आने से पहले की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। प्रोड्यूसर ने उनके काम के प्रति समर्पण की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं विजय सर को पर्सनली जानता हूं। वह बहुत ही अनुशासित और समर्पित हैं। वह जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। वह अपनी कही बात पर कायम रहते हैं।”
वेंकट नारायण ने आगे कहा कि फिल्म का टाइटल और उसकी थीम विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु के नए दौर को दर्शाती है। प्रोड्यूसर ने कहा, “मुझे लगता है कि एक नई लीडरशिप और नया दौर शुरू हो रहा है। वह तमिलनाडु के लोगों के लिए ‘जन नायकन’ बनकर उभरे हैं।”
इतना ही नहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रोडक्शन के सामने आई हालिया चुनौतियों का संक्षेप में जिक्र किया और कुछ पिछली घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि टीम अब आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ‘जन नायकन’ को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि यह विजय के करियर का अहम मोड़ है और उनकी राजनीति में एंट्री के साथ जुड़ा हुआ है।
Khabar Monkey
हाल ही में यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लीक हो गई थी। इस मामले में एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सर्टिफिकेशन में देरी के कारण फैंस और इंडस्ट्री के लोग इस प्रोजेक्ट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है, जो पहले ‘थीरन अधिगारम ओंद्रु’, ‘नेरकोंडा पार्वई’ और ‘थुनिवु’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें:




