HealthViral

चटपटा-टैंगी स्वाद, लू भी रहेगी दूर…बनाएं कच्चे आम का मोजितो, रेसिपी करें नोट

गर्मी में मोजितो एक ताजगी भरी बेहतरीन ड्रिंक होती है. आपने अब तक कई तरह के मोजितो ट्राई किए होंगे, लेकिन क्या कच्चे आम का मोजितो पिया है. ये स्वाद लाजवाब होता है. ये तुरंत आपको रिफ्रेश और एनर्जेटिक फील करवाता है. गर्मी की तपती तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ये टैंगी-चटपटे स्वाद वाला मोजितो न सिर्फ टेस्टी ट्रीट है, बल्कि आपको हाइड्रेट करेगा और हेल्दी रखने में भी हेल्पफुल रहेगा. मोजितो का फिजी टेस्ट उमस भरे मौसम में उखड़े हुए मूड को भी अच्छा करता है और ठंडक का अहसास करवाता है.

चटपटा-टैंगी स्वाद, लू भी रहेगी दूर…बनाएं कच्चे आम का मोजितो, रेसिपी करें नोट
चटपटा-टैंगी स्वाद, लू भी रहेगी दूर…बनाएं कच्चे आम का मोजितो, रेसिपी करें नोट

कच्चे आम के मोजितो (मोहितो (moh-hee-toe)) की ये रेसिपी बताई है शेफ कुणाल कपूर ने. इस गर्मी के सीजन में आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. ये न सिर्फ आपको पुरानी यादों में ले जाएगा, बल्कि नए जमाने की सॉफ्ट वाइब्रेंट वाली ड्रिंक की फील भी देगा. तो चलिए जान लेते हैं मैंगो-मसाला-मोजितो की स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी.

मसाला मोजितो के इनग्रेडिएंट्स करें नोट

आपको चाहिए होंगे मीडियम साइज के 2 कच्चे आम (कैरी), आधा कप पानी, 4 बड़े चम्मच चीनी, 1 कप ताज़ा पुदीने की पत्तियां, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन चौथाई छोटी चम्मच चाट मसाला, आधा छोटी चम्मच काला नमक, ठंडा सोडा, (ऊपर से डालने के लिए).

अब नोट करें मोजितो की रेसिपी

कच्चे आमों को धोकर छील लें और इसको पतले-पतले स्लाइस में काट लेना है ताकि ये जल्दी पक जाएं.

अब आधा कप पानी को पैन में गर्म करें और उसमें ये कटे हुए आम मुलायम होने तक पकाएं.

आम को कुछ इस तरह से पकाना है कि ये बिल्कुल गल जाए और पानी लगभग सूख जाए.

जब आम गल जाएं तो इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर बारी आएगी इसे पीसने की.

Khabar Monkey

Image:chefkunal/insta

पकाए हुए आमों को ग्राइंडर जार में डालें. इसमें चीनी और पुदीना की पत्तियां भी एड कर दें.

इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लेना है. ये बिल्कुल पेस्ट बन जाना चाहिए.

अब एक गिलास में दो बड़े चम्मच आम का पेस्ट डालना है और फिर इसमें भुना हुआ क्रश जीरा डालना है.

इसी में थोड़ी सी लाल मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, डाल देना है. (ऊपर बताई गई मसालों की मात्रा ध्यान रखें)

चिल्ड सोडा वाटर लेकर इसें थोड़ा सा एड करना है और फिर इसे स्टर कर लें ताकि पूरी प्यूरी अच्छे से मिक्स हो जाए.

अब आपको ऊपर से चिल्ड सोडा को टॉप अप कर देना है. इससे एक बेहतरीन फिज क्रिएट होगा.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Kunal Kapur (@chefkunal) द्वारा साझा की गई पोस्ट

समर सीजन में जरूर करें ट्राई

इस तरह से आपका मैंगो मसाला मोजितो बनकर तैयार हो जाएगा. मेहमानों को परोसना हो तो कच्चे आम के स्लाइस से गार्निश करें. शेफ कुनाल कपूर की बताई ये ड्रिंक आपको भी इस समर सीजन में जरूर ट्राई करनी चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply