Wednesday, March 4, 2026
DharamViral

होली में ‘शहीद’ न हो जाए महंगा फोन! जान लें पानी-गुलाल से बचाने के जादुई तरीके

होली में ‘शहीद’ न हो जाए महंगा फोन! जान लें पानी-गुलाल से बचाने के जादुई तरीके

Holi Phone Safety Tips: होली का त्योहार मतलब रंग, पानी, हंसी और ढेर सारी सेल्फी. लेकिन इसी मस्ती के बीच अक्सर लोग भूल जाते हैं कि उनका फोन जेब में ही रह गया है. ऐसे में जरा सी लापरवाही और फोन में पानी या गीला रंग चला गया तो हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है. इसलिए अगर आप भी होली पर बेफिक्र होकर फोटो खींचना और रील बनाना चाहते हैं, तो उससे पहले थोड़ी तैयारी कर लेना समझदारी है. हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं.

1. जिप-लॉक बैग है ‘सस्ता और टिकाऊ’ जुगाड़
अगर आप वॉटरप्रूफ कवर नहीं खरीदना चाहते हैं, तो जिप-लॉक बैग आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें फोन डालकर उसे अच्छी तरह सील कर दें. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि प्लास्टिक के ऊपर से भी टचस्क्रीन काम करती है. बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएगा. इससे पानी और रंग सीधे आपके फोन तक नहीं पहुंच पाएंगे.

2. पहले से कर लें इंतजाम
अगर आप बाहर रंग खेलने जा रहे हैं, तो फोन को खुले में जेब में रखने की गलती न करें. बेहतर है कि उसे घर के अंदर किसी सूखी और सुरक्षित जगह पर रख दें. जरूरत हो तभी बाहर लेकर जाएं.

3. स्क्रीन और कैमरे का ध्यान रखें
होली में लोग सबसे ज्यादा फोटो और वीडियो बनाते हैं. ऐसे में स्क्रीन पर अच्छा प्रोटेक्टर और कैमरे पर गार्ड लगा हो तो बेहतर है. सूखे रंग के दाग कैमरे पर जम जाएं तो तस्वीरें धुंधली आ सकती हैं.

4. गीले हाथ से फोन न छुएं
रंग और पानी से भीगे हाथों से फोन चलाना सबसे बड़ी गलती है. पहले हाथ अच्छी तरह धोकर और पोंछकर ही मोबाइल इस्तेमाल करें. इससे आपका फोन खराब होने से बच सकता है.

5. पोर्ट्स को करें सील
फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल को सेलो टेप या कॉटन से बंद कर दें. इससे आपके फोन में बारीक गुलाल के कण नहीं जा पाएंगे. क्योंकि बारीक गुलाल के कण अगर अंदर चले गए, तो फोन की उम्र कम कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि बाद में उसे निकाल दें.

6. ब्लूटूथ ईयरफोन्स का करें इस्तेमाल
होली खेलते समय फोन को जेब से बाहर न निकालें. कॉल रिसीव करने के लिए नेकबैंड या ईयरबड्स का इस्तेमाल करें. इससे फोन सुरक्षित रहेगा और आप बात भी कर पाएंगे.

7. फिंगरप्रिंट सेंसर की सुरक्षा
गीले या रंगीन हाथों से फिंगरप्रिंट सेंसर को न छुएं. इससे सेंसर खराब हो सकता है. बेहतर होगा कि होली के दौरान फोन का फेस अनलॉक या पैटर्न लॉक ऑन रखें.

8. पुराना फोन निकालें
अगर आपके पास कोई पुराना चालू फोन पड़ा है, तो होली के दिन सिम उसमें डाल लें. महंगे आईफोन या फ्लैगशिप फोन को घर पर आराम करने दें.

9. अगर फोन भीग जाए तो क्या करें?
अगर गलती से फोन पानी में गिर जाए, तो तुरंत उसे बंद कर दें. कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर कुछ समय के लिए सूखी जगह पर रख दें. गीले फोन को तुरंत चार्जिंग पर लगाने की भूल न करें. फोन से नमी सुखाने के लिए आप स्विच ऑफ करने के बाद उसे सूखे चावल के डिब्बे में रख सकते हैं. चावल नमी सोख लेता है. भूलकर भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें, इससे फोन की सर्किट पिघल सकती है.

Leave a Reply