SportsViral

यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर, कोहली नंबर 1, रैना-श्रेयस भी लिस्ट में; IPL के 8 सबसे युवा कप्तानों की पूरी लिस्ट

2026 के 52वें मैच में गुजरात के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल ने की। यशस्वी का ये आईपीएल में कप्तानी डेब्यू भी रहा और वो इस टीम के लिए सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने साथ ही साथ आईपीएल में यशस्वी ओवरऑल सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए। इस लीग में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड आज भी विराट कोहली के नाम पर दर्ज है।

Khabar Monkey

यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर, कोहली नंबर 1, रैना-श्रेयस भी लिस्ट में; IPL के 8 सबसे युवा कप्तानों की पूरी लिस्ट
यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर, कोहली नंबर 1, रैना-श्रेयस भी लिस्ट में; IPL के 8 सबसे युवा कप्तानों की पूरी लिस्ट

सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले 8वें खिलाड़ी बने यशस्वी

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2026 के 52वे मैच में राजस्थान की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और वो इस लीग में सबसे कम उम्र में किसी टीम की कप्तानी करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर आ गए। यशस्वी को कप्तानी करने का मौका 24 साल 132 दिन की उम्र में मिला। आईपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। कोहली ने आरसीबी की कमान सिर्फ 22 साल 187 दिन की उम्र में ही संभाली थी।

आईपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जिन्हें कप्तान बनने का मौका 22 साल 344 दिन की उम्र में मिला था। वहीं सुरेश रैना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 23 साल 112 दिन की उम्र में इस लीग में कप्तानी की थी। आईपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रियान पराग चौथे नंबर पर हैं जिन्हें कप्तानी करने का सौभाग्य 23 साल 133 दिन की उम्र में हासिल हुआ था। श्रेयस अय्यर 23 साल 142 दिन जबकि ऋषभ पंत 23 साल 188 दिन की उम्र में कप्तान बने थे। राशिद खान इस सूची में 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने 23 साल 308 दिन की उम्र में पहली बार कप्तानी की थी।

में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले टॉप-8 खिलाड़ी

22 साल 187 दिन – विराट कोहली
22 साल 344 दिन – स्टीव स्मिथ
23 साल 112 दिन – सुरेश रैना
23 साल 133 दिन – रियान पराग
23 साल 142 दिन – श्रेयस अय्यर
23 साल 188 दिन – ऋषभ पंत
23 साल 308 दिन – राशिद खान
24 साल 132 दिन – यशस्वी जायसवाल

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, फिन एलन ने की ग्रीन की बराबरी;  में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज

फिन एलन ने आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ रन चेज करते हुए 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ग्रीन की बराबरी पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं।

Leave a Reply