EntertainmentViral

‘वॉश‍िंग मशीन’ शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनते ही प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रकाश राज ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 10 साल पुराना वीडियो शेयर करते हुए ‘वॉशिंग मशीन’ वाला तंज कसा, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

‘वॉश‍िंग मशीन’ शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनते ही प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
‘वॉश‍िंग मशीन’ शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनते ही प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ ममता बनर्जी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया। लेकिन इस राजनीतिक बदलाव के बीच प्रकाश राज के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

प्रकाश राज ने X पर जो वीडियो री-पोस्ट किया, उसमें प्रधानमंत्री मोदी एक पुराने चुनावी भाषण में शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। यह क्लिप साल 2016 की बताई जा रही है, जब कथित नारद स्टिंग ऑपरेशन को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर सवाल उठे थे। उस समय शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में थे। अभिनेता ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए सिर्फ एक लाइन लिखी- ‘वॉशिंग मशीन’। उनके इस पोस्ट को बीजेपी नेताओं के दल बदल और राजनीतिक आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यहीं नहीं, ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें सड़क किनारे प्रधानमंत्री मोदी के कई बड़े कटआउट दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “वाउ वाउ वाउ… क्या भीड़ है,” और हंसने वाले इमोजी भी लगाए। सोशल मीडिया पर उनके इन दोनों पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

इन दिनों प्रकाश राज लगातार राजनीतिक मुद्दों पर मुखर नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु में विजय की सरकार गठन में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए थे। साथ ही राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर पर निशाना साधते हुए पूछा था कि आखिर विजय को सरकार बनाने से कब तक रोका जाएगा।

Leave a Reply