SportsViral

“SRH और RCB पक्की”: रविचंद्रन अश्विन ने समझाया प्लेऑफ का गणित, बताया- CSK कैसे कर सकती क्वालिफाई

रविंचंद्रन अश्विन ने दिल्ली के खिलाफ केकेआर की जीत के बाद को लेकर प्रेडिक्शन करते हुए पूरा गणित समझाया है। उन्होंने साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी समीकरण बताया है कि कैसे टीम टॉप 4 में जगह बना सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत के बाद अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नंबर 1 और पंजाब किंग्स नंबर 2 पर है।

“SRH और RCB पक्की”: रविचंद्रन अश्विन ने समझाया प्लेऑफ का गणित, बताया- CSK कैसे कर सकती क्वालिफाई
“SRH और RCB पक्की”: रविचंद्रन अश्विन ने समझाया प्लेऑफ का गणित, बताया- CSK कैसे कर सकती क्वालिफाई

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने अपना प्रेडिक्शन बताया और पूरा प्लेऑफ का गणित समझाया है। उनके मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की जगह प्लेऑफ में पक्की हैं। जबकि और पंजाब किंग्स के बीच बाकी दो पोजिशन तय हो सकती हैं। साथ ही सीएसके को क्या करना होगा, उस पर भी उन्होंने अपनी राय दी।

क्या बोले रविचंद्रन अश्विन?

अश्विन ने अपने यूट्यूब शो पर कहा,”SRH और RCB पक्की हैं। GT, RR औप PBKS के बीच बचे हुए दो स्पॉट तय होंगे। सीएसके को अगर क्वालिफाई करना है तो उन्हें सबसे पहले अपने चारों मैच जीतने होंगे। उन्हें मौका नहीं छोड़ना होगा। अगर तीन मैच वह जीते तो 16 अंक हो जाएंगे फिर उन्हें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की हार और नेट रनरेट पर पर निर्भर होना पड़ेगा।”

उन्होंने बताया कि अंत में नेट रनरेट का अहम रोल होने वाला है। उन्होंने सीएसके के आने वाले लगातार दो मैच जो लखनऊ के खिलाफ होने हैं उस पर भी राय दी। अश्विन ने कहा,”यही मौका होगा जब नेट रनरेट अहम हो जाएगा। मुझे लगता है अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने दोनों मैच जीत जाती है तो वह सिर्फ क्वालिफाई ही नहीं बल्कि 2010 की तरह आगे भी जा सकती है। यहां से हर एक मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है।”

Khabar Monkey

देखें 51 मैचों के बाद अंकतालिका का हाल

IPL 2026 — अंक तालिका
51वें मैच के बाद अपडेट
51वें मैच के बाद
सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर, प्लेऑफ की दौड़ तेज
सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गई है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाइटन्स तीनों 12-12 अंकों पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ प्लेऑफ दौड़ में बने हुए हैं।

# टीम P W L NR PTS NRR
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
3 रॉ. चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटन्स 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 6 -0.934

SRH नंबर 1, 5 टीमों के बीच टॉप 2 की जंग; प्लेऑफ की रेस से 3 टीमें बाहर; पढ़ें पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के 51 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस काफी रोचक भी हो गई है। टॉप 4 के लिए सात टीमों के बीच जंग है और तीन टीमों का सफर लगभग प्लेऑफ की रेस में खत्म हो चुका है। 

Leave a Reply