फिरनी गर्मियों में (खासतौर पर उत्तर भारत में) बनने वाला ऐसा डेजर्ट है जो मुंह में घुल जाता है. चावल, दूध और चीनी की मिठास के साथ ड्राई फ्रूट्स-नट्स की क्रंचीनेस इसके टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं. भले ही इसके इनग्रेडिएंट्स सुनने में लगे कि ये तो खीर बन जाएगी, लेकिन फिरनी बिल्कुल अलग डेजर्ट है. हालांकि हर कोई परफेक्ट फिरनी नहीं बना पाता है. कुछ लोगों को शिकायत होती है कि ये हद से ज्यादा गाढ़ी बिल्कुल हलवा जैसे टेक्सचर की हो जाती है. इस आर्टिकल में जानेंगे शेफ रणवीर बरार के दिए गए 3 ऐसे टिप्स जिससे आपकी फिरनी का टेक्सचर और स्वाद बिल्कुल परफेक्ट आएगा.

फिरनी को जब मिट्टी के कुल्हड़ या प्याली में परोसते हैं तो ये और भी स्वादिष्ट लगती है, क्योंकि सौंधा-सौंधा स्वाद आता है. फ्रिज में ठंडी होने के बाद इसका टेक्सचर थोड़ा और गाढ़ा हो जाता है, इसलिए बनाने के दौरान इसकी थिकनेस का ध्यान रखना जरूरी होता है. तो चलिए जान लेते हैं फिरनी को परफेक्ट बनाने के टिप्स.
50-100-1 लीटर का फार्मूला
शेफ रणवीर बरार कहते हैं कि फिरनी बनाने में आपको प्रपोर्शन बहुत ध्यान रखना होता है. वह कहते हैं कि अच्छी फिरनी बनाने के लिए 50-100 और 1 लीटर का फॉर्मूला अपनाएं यानी इनग्रेडिएंट्स का रेशियो गड़बड़ नहीं होना चाहिए.
जैसे 50 ग्राम चावल लिए हैं तो 100 ग्राम शक्कर लें और 1 लीटर लेना है आपको दूध. वह कहते हैं कि ये रेशियो बहुत जरूरी है अच्छी फिरनी बनाने के लिए, क्योंकि चावल ज्यादा हो गया तो फिरनी हलवे की जैसी हो जाएगी और अगर कम हो गया तो ये लस्सी जैसी बन जाएगी.
Khabar Monkey
केसर फिरनी की रेसिपी करें नोट
ये रहे इनग्रेडिएंट्स
फिरनी बनाने के लिए आपको चाहिए 100 ग्राम चावल, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 100 ग्राम चीनी (मीठा कम खाते हैं तो 75 से 80 ग्राम), 3-4 छोटी हरी इलायची (छीलकर कूट लें), 10 से 12 पिस्ता (बारीक कटे हुए), केसर 10-12 धागे. अब जान लें फिरनी बनाने का तरीका.
कैसे बनाएं फिरनी?
- सबसे पहले आप चावलों को धो लें और फिर 1 घंटा पानी में भिगोकर रखें.
- चावलों को पानी से निकालकर अच्छी तरह से निचोड़ लें और फिर दरदरा पीस लीजिए.
- अब एक गहरा और भारी तले का बर्तन लीजिए. इसमें धीमी आंच पर दूध उबलने रख दें.
- दूध में उबाल आ जाए तो इसमें पिसे गए चावल एड कर दीजिए और हर 2 मिनट पर इसे चलाते रहें.
- केसर को कुछ देर के लिए गुनगुने दूध में भिगोकर रख दें ताकि ये अच्छे से फ्लेवर दे.
- जब चावल पक जाएं तो काजू, केसर और चीनी इसमें डाल दें. फिर इसे चीनी घुलने तक पकाएं.
- फिरनी का टेक्सचर हल्का गाढ़ा हो जाए तो समझिए कि ये बनकर तैयार है. इलायची मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- आप चाहे तो इसे तुरंत सर्व कर सकते हैं या फिर मिट्टी के बर्तन में फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- फिरनी को पिस्ता की कतरन से गार्निश करके सर्व करें और खुद भी एंजॉय करें.





