Viral

Gonda News: खुद मजदूरी करके पत्नी को पढ़ाया, ANM बनने के बाद छोड़ दिया पति का साथ

Gonda: गोंडा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने मेहनत, मजदूरी और भैंस बेचकर पत्नी को ANM बनाया था। लेकिन जब पत्नी ANM बन गई तो उसके मिजाज़ ही बदल गए उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। उलटा 10 लाख रुपए की मांग भी की।

Gonda News: खुद मजदूरी करके पत्नी को पढ़ाया, ANM बनने के बाद छोड़ दिया पति का साथ
Gonda News: खुद मजदूरी करके पत्नी को पढ़ाया, ANM बनने के बाद छोड़ दिया पति का साथ

मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने ये शर्त रखी है कि वो बुजुर्ग मां-बाप को छोड़कर उसके साथ रहे तभी वो साथ में रहेगी वरना नहीं। इतना ही नहीं पति ने ससुर पर गन्ने का पैसा हड़पने का भी आरोप लगाया है।

Khabar Monkey

परिवारिक विवाद बढ़ते देख पति ने हत्या की आशंका जताते हुए CO सदर से शिकायत दर्ज कराई है। ये मामला स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भी चिंता का विषय बन गया है।

Leave a Reply