EntertainmentViral

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर को लग गई थी शराब की लत, घर पर भी लगने लगा था डर

वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में बताया कि पति ऋषि कपूर के निधन के बाद उनका समय बेहद मुश्किलों भरा था। साल 2020 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके जाने के बाद नीतू कपूर अकेलापन और दुख सहन नहीं कर पा रही थीं। जिसके कारण उन्हें शराब की लत भी लग गई थी।

Khabar Monkey

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर को लग गई थी शराब की लत, घर पर भी लगने लगा था डर
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर को लग गई थी शराब की लत, घर पर भी लगने लगा था डर

उन्होंने बताया कि कई महीनों तक उन्हें नींद नहीं आती थी और इसी वजह से उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद के समय को याद करते हुए नीतू ने कहा, “जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तो सबने कहा कि किसी थेरेपिस्ट से मिलो। मैं बहुत उदास थी। मैंने एक थेरेपिस्ट से बात की और मुझे लगा, ‘मैं आखिर कर क्या रही हूं? जब तक मैं मजबूत नहीं हो जाती, एक थेरेपिस्ट क्या कहेगा? वे ध्यान करने को कहेंगे, यह सब करने को कहेंगे। यह सब बकवास है।’”

ऐसे में उन्होंने खुद को संभालने के लिए काम में व्यस्त रखना शुरू किया। उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ और टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ में काम करना शुरू किया ताकि उनका आत्मविश्वास वापस आ सके।

नीतू कपूर ने बताया कि फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ऑफर की थी। नीतू ने तुरंत हां तो कह दिया, लेकिन कैमरे के सामने आते ही उनकी हालत खराब हो जाती थी।

उन्होंने कहा, “जब मैं जुग जुग जीयो की शूटिंग कर रही थी, तब मैं पूरी तरह घबराई हुई रहती थी। हर शॉट से पहले कांपने लगती थी। मैंने अपनी जिंदगी में 70-80 फिल्में की हैं, लेकिन उस समय मेरे अंदर हिम्मत नहीं बची थी। पति के बिना अकेले सेट पर जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। वहां मेरा सहारा बनने वाला कोई नहीं था।”

नीतू ने बताया कि बावजूद इसके उन्होंने खुद को संभाला और काम जारी रखा। उन्होंने कई शोज किए और लोगों के बीच जाना शुरू किया, जिससे धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास वापस आया और वह पहले से ज्यादा मजबूत बन गईं।

लोग करने लगे थे जज

नीतू ने बताया कि लोग उन्हें जज करने लगे थे और कहने लगे थे कि पति के जाने के तुरंत बाद वह काम पर लौट आईं। लेकिन असल में वह खुद को टूटने से बचाने की कोशिश कर रही थीं। ।

उन्होंने यह भी बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद करीब 2-3 महीनों तक वह बिना शराब पिए सो नहीं पाती थीं। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह आदत गलत दिशा में जा रही है। तब उन्होंने अपने डॉक्टर से मदद मांगी। डॉक्टर रोज रात उन्हें इंजेक्शन देकर सुलाते थे और करीब 10 दिनों में नीतू धीरे-धीरे सामान्य हो पाईं।

नीतू कपूर ने कहा कि अब वह पैसे या शोहरत के लिए काम नहीं करतीं, बल्कि खुद को व्यस्त और मजबूत बनाए रखने के लिए फिल्मों और शोज का हिस्सा बनती हैं।

Leave a Reply