SportsViral

BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी हुए आगबबूला, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ दिया लड्डू कैच

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से ढाका में शुरू हो गया। जैसा कि हमेशा होता है, पाकिस्तानी टीम मैदान पर हो और कुछ ऐसा ना हो, जिसका मजाक बने ऐसा होता नहीं है। अब फिर वही कुछ दिखाई दिया। शाहीन शाह अफरीदी की बॉल पर उनके साथी ने ही लड्डू कैच छोड़ दिया, इससे वे आगबबूला हो गए। 

BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी हुए आगबबूला, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ दिया लड्डू कैच
BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी हुए आगबबूला, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ दिया लड्डू कैच

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर शादमान इस्लाम और महमूदुल हसन जॉय क्रीज पर आए। इसी बीच पारी का पांचवां ओवर शाहीन अफरीदी लेकर आए, सामने महमूदुल हसन थे। पहली ही बॉल पर बॉल ने बल्ले का बाहरी किनारा ​लिया और स्लिप पर खड़े सलमान के सामने गई। उनका हा​थ बॉल में लगा, लेकिन वे इसे लपक नहीं पाए। इससे शाहीन ने उन्हें गुस्से से देखा और कुछ बड़बड़ाते हुए वापस चले गए। 

बांग्लादेश के पहले दो विकेट जल्दी गिरे

हालांकि इसके बाद सातवें ओवर में ही महमूदुल हसन जॉय आउट हो गए। वे शाहीन शाह अफरीदी की बॉल पर आउट हो गए। जब महमूदुल कैच छोड़ा गया, तब वे चार रन पर खेल रहे थे, इसके बाद वे चार और रन जोड़ पाए और आउट हो गए। यानी सलमान का मैच छोड़ना ज्यादा महंगा नहीं पड़ा। इसके बाद बॉलिंग के लिए आए हसन अली ने शादमान इस्लाम को आउट कर पवेलियन भेज दिया। वे 13 ही रन बना पाए थे। जब टीम का स्कोर केवल 31 रन था, तभी दो विकेट बांग्लादेश के चले गए थे। हालांकि फिर मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो कमान संभाली और टीम को स्कोर 100 के पार तक ले जाने में कामयाबी हासिल की। 

बाबर आजम पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन से बाहर

पाकिस्तान के लिए इस मैच में बा​बर आजम नहीं खेल रहे हैं। मैच से ठीक एक दिन पहले देर शाम अचानक ऐलान किया गया कि बाबर आजम चोटिल हैं और वे बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बाबर आजम पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें साजिश के तहत टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। हालांकि सच्चाई क्या है, ये तो पीसीबी ही जाने। 

यहां देखें वीडियो 

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply