Wednesday, March 4, 2026
CrimeViral

यूपी में परिवार ने मिलने से रोका तो प्रेमिका ने जहर खाया, प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान

यूपी में परिवार ने मिलने से रोका तो प्रेमिका ने जहर खाया, प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान

बरेली। बरेली के भमोरा इलाके में युवक का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उसका उपचार चल रहा है। इसकी खबर मिलने पर युवक ने आत्महत्या कर ली।

बरेली के भमोरा इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत नाजुक है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर कृष्णपाल नाम के युवक ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले पड़ोसी गांव निवासी उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया था।

युवती का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से ही जुड़ा है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एकदूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। हालांकि इस बारे में परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

Leave a Reply