SportsViral

1 महीने बाद LSG को मिली जीत तो पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर, इन 2 टीमों का यहीं खत्म हुआ सफर

आईपीएल 2026 में कल रात RCB का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) की टीम से हुआ, बारिश से प्रभावित इस मैच में लखनऊ की टीम ने आरसीबी को 6 रनों से हराया. आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG ने मिचेल मार्श के शतक की बदौलत 19 ओवरों में 209 रन बनाए.

1 महीने बाद LSG को मिली जीत तो पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर, इन 2 टीमों का यहीं खत्म हुआ सफर
1 महीने बाद LSG को मिली जीत तो पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर, इन 2 टीमों का यहीं खत्म हुआ सफर

आरसीबी की टीम 19 ओवरों में सिर्फ 203 रन ही बना सकी और लखनऊ सुपर जायंटस ने इस मैच को 6 रनों से जीता, LSG की टीम को लगभग 1 महीने बाद जीत मिली है. एलएसजी की टीम को इस जीत से पहले लगातार 6 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

LSG जीत के बावजूद सबसे नीचे

आईपीएल 2026 में अब तक एलएसजी की टीम ने 10 मैच खेले हैं, इस दौरान लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं सिर्फ 3 मैचों में ही एलएसजी जीत हासिल कर सकी है. एलएसजी ने सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद, केकेआर और अब आरसीबी को शिकस्त दी है. हालांकि एलएसजी की जीत काफी कम अंतरों से रही है, इसी वजह से अभी भी 6 अंक होने के बावजूद टीम सबसे नीचे है.

Khabar Monkey

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी 10 मैचों के बाद 6 अंक के साथ, लेकिन एलएसजी से बेहतर रनरेट की वजह से नंबर 9 पर मौजूद है. LSG से मिली हार के बावजूद भी आरसीबी को कोई खास नुकसान नही हुआ है, टीम अभी भी नंबर 3 पर मौजूद है. आरसीबी बेहतर रनरेट की वजह से समान अंक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस से उपर है.

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये टीमें

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब हर मैच के साथ रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 के 49वें मैच के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम नंबर 2 पर खिसक गई है, जो इस मैच से पहले नंबर 1 पर मौजूद थी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 14 अंक हैं, वहीं पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं.

वहीं आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम 12-12 अंको के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर मौजूद हैं. इन तीनो ही टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से ये टीमें तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं. ये 4 टीमें ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं.

50 मैचों बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम (Hindi) Team Name (English) मैच जीत हार अंक
1 सनराइजर्स हैदराबाद Sunrisers Hyderabad 11 7 4 14
2 पंजाब किंग्स Punjab Kings 10 6 3 13
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Royal Challengers Bengaluru 10 6 4 12
4 राजस्थान रॉयल्स Rajasthan Royals 10 6 4 12
5 गुजरात टाइटंस Gujarat Titans 10 6 4 12
6 चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings 10 5 5 10
7 दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals 10 4 6 8
8 कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders 9 3 5 7
9 मुंबई इंडियंस Mumbai Indians 10 3 7 6
10 लखनऊ सुपर जायंट्स Lucknow Super Giants 10 3 7 6

 

Leave a Reply