SportsViral

IPL Points Table: एलएसजी की जीत ने फंसा दिए प्लेऑफ के समीकरण, टॉप 4 के ये हैं समीकरण

आईपीएल के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, ये टूर्नामेंट और भी रोचक हो चला है। कहां तो लग रहा था कि कुछ ही मैचों के बाद प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो सकती है, वहीं अब अंक तालिका की नीचे की टीमों ने जीत दर्ज कर समीकरण गड़गड़ा दिए हैं। अब एलएसजी ने आरसीबी को हराकर मामला और भी फंसा दिया है। आने वाले मैच अब और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Khabar Monkey

IPL Points Table: एलएसजी की जीत ने फंसा दिए प्लेऑफ के समीकरण, टॉप 4 के ये हैं समीकरण
IPL Points Table: एलएसजी की जीत ने फंसा दिए प्लेऑफ के समीकरण, टॉप 4 के ये हैं समीकरण

एलएसजी ने आरसीबी को 9 रन के मामूली अंतर से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जो लगातार मैच हारती चली जा रही थी, उसने पलटवार करते हुए आरसीबी को हरा दिया है। वैसे तो ये मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता था, लेकिन आखिरकार देर रात पूरा हो पाया। हालांकि बीच बीच में ​बारिश ने बाधा जरूर डाली। इसलिए ये घटाकर 19 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने तीन​ विकेट पर 209 रन बना दिए। इसमें सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का शतक भी शामिल रहा। इसके बाद आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। विराट कोहली केवल चार रन और विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इससे उसके लिए लक्ष्य का पीछा करना और भी मुश्किल हो गया। 

जीत के बाद भी अंक तालिका में आखिरी नंबर पर ही है एलएसजी की टीम

इस जीत के साथ ही एलएसजी के अब 10 मैचों में छह अंक हो गए हैं। हालां​कि टीम अभी दसवें नंबर पर ही रहेगी। लेकिन इतना जरूर है कि अब एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने से बच गई है। एक हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। मुंबई इंडियंस के भी 10 मैचों में छह अंक ही हैं। केकेआर ने 9 मैच खेलकर 7 अंक हासिल कर लिए हैं, इसलिए वे नंबर 8 पर है। 

एसआरएच का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार, पंजाब दूसरे स्थान पर

आरसीबी और उसके फैंस को उम्मीद रही होगी कि एलएसजी को हराकर वो अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम 12 अंक लेकर अभी तीसरे ही नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है। उसके अब तक 14 अंक हो गए हैं। पंजाब किंग्स 13 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। आरसीबी के अलावा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट उतना अच्छा नहीं है, इसलिए वे नीचे की तरह हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply