HealthViral

Hill Stations In North East: गर्मी से चाहिए राहत? नॉर्थ ईस्ट के इन 5 हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान

गर्मियों का मौसम आते ही उमस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां सुकून और ठंडक हो. वैसे तो लोगों की लिस्ट में हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशन ही रहते हैं. लेकिन अगर आप कुछ अलग एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो नॉर्थ ईस्ट के हिल स्टेशन का रूख कर सकते हैं. यहां आपको कम भीड़-भाड़, ठंडक, हरिलायी और बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे. नॉर्थ ईस्ट भारत अपनी अनोखी संस्कृति, साफ-सुथरे वातावरण और मनमोहक नजारों के लिए जाना जाता है. यहां के हिल स्टेशन सिर्फ ठंडे मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर, नेचर और शांति पसंद करने वाले लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं.

Hill Stations In North East: गर्मी से चाहिए राहत? नॉर्थ ईस्ट के इन 5 हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान
Hill Stations In North East: गर्मी से चाहिए राहत? नॉर्थ ईस्ट के इन 5 हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान

इन जगहों पर आप बादलों से ढके पहाड़, झरने, झीलें और खूबसूरत सनसेट का आनंद ले सकते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं. तो इस बार आप भी बिना देर किए इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं नॉर्थ ईस्ट के ऐसे ही 5 हिल स्टेशन के बारे में.

Khabar Monkey

तवांग की प्लान करें ट्रिप

अरुणाचल प्रदेश में करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर बसा तवांग अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और शांत मठों के लिए जाना जाता है. यहां मौजूद तवांग मॉनेस्ट्री भारत के सबसे बड़े मठों में से एक मानी जाती है, जो इस जगह को आध्यात्मिक आकर्षण भी देती है. गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान काफी सुहावना रहता है, जिससे घूमने का मजा दोगुना हो जाता है. बर्फ से ढकी चोटियां, खूबसूरत झीलें और शांत घाटियां तवांग को नेचर लवर्स और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एक दम परफेक्ट हैं.

चेरापूंजी की कर आएं सैर

मेघालय में स्थित चेरापूंजी दुनियाभर में अपनी भारी बारिश और हरियाली के लिए मशहूर है. गर्मियों में भी यहां का मौसम ठंडा और धुंध से भरा रहता है, जो लोगों को तेज गर्मी से राहत देता है. यह जगह खासतौर पर लिविंग रूट ब्रिज, नोहकालिकाई फॉल्स जैसे खूबसूरत झरनों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए जानी जाती है. यहां बादलों और हरियाली का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो इसे नेचर लवर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है.

तुरा की देखें खूबसूरती

मेघालय के गारो हिल्स में स्थित तुरा एक शांत और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है. यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरे माहौल के लिए जानी जाती है. यहां का नोकरेक नेशनल पार्क यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल है, जहां कई दुर्लभ जीव-जंतु और पौधे पाए जाते हैं. गर्मियों में यहां का मौसम ठंडा और खुशनुमा रहता है, जबकि हल्की बारिश इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. अगर आप भीड़ से दूर शांति में समय बिताना चाहते हैं, तो तुरा एक बेहतरीन ऑफ्शन साबित हो सकता है.

जीरो भी है अच्छा ऑप्शन

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले में स्थित जीरो अपनी खूबसूरत घाटियों और अपातानी जनजाति की संस्कृति के लिए मशहूर है. यहां की हरियाली से भरे खेत और चीड़ के पेड़ों से ढकी पहाड़ियां गर्मियों में सुकून का एहसास कराती हैं. जीरो म्यूजिक फेस्टिवल भी यहां की खास पहचान है, जिसमें देशभर से लोग शामिल होने आते हैं. इस गर्मी आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

दिफू की कर आएं ट्रिप

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में स्थित दिफू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. चारों ओर फैले जंगल और छोटी-छोटी पहाड़ियां यहां के मौसम को गर्मियों में भी ठंडा बनाए रखते हैं. दिफू अपने बॉटनिकल गार्डन, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और पारंपरिक कार्बी संस्कृति के लिए खास पहचान रखता है. अगर आप नेचर और स्थानीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए एक दम परफेक्ट है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply