किचन के कुछ स्मार्ट हैक्स जो आप सभी को आज़माने चाहिए

क्या यह परेशान करने वाला नहीं है जब ताज़ा धनिया 2 दिनों में ही काला पड़ जाता है? या जब नमी वाले मौसम में काजू अपना कुरकुरापन खो देते हैं? और नींबू के बहुत जल्दी सूख जाने की तो बात ही मत पूछिए।
ये हैक्स किचन की कई चीजों को खराब होने से बचाँएगे:
Khabar Monkey
नींबू को पानी में भरकर रखें: इन्हें फ्रिज में पानी से भरे एक कटोरे में रखें। पानी एक हाइड्रेशन बैरियर बनाता है, जिससे ये हफ़्तों तक रसीले बने रहते हैं।
धनिया और पुदीना को हवादार डिब्बे में रखें: धनिया और पुदीना को तौलिए से सुखाएँ, और छोटे-छोटे छेदों वाले किसी हवादार डिब्बे में रखें। हवा का बहाव नमी को फँसने से रोकता है, जिससे ये हरे और ताज़े बने रहते हैं।
चावल में तेजपत्ता: चावल में तेजपत्ता और दो लाल मैच डालकर रखने से उसमें घुन या कीड़े नहीं पड़ते हैं।
बादाम और काजू: जिस डिब्बे में आप बादाम और काजू को रखते हैं, उसके अंदर टिशू में लपेटकर चावल की एक छोटी-सी पोटली रख दें। चावल एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) ज़्यादा समय तक कुरकुरे बने रहते हैं।





