Akeal Hosein and Noor Ahmed: चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाजों नूर अहमद और अकील हुसैन ने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर उनकी कमर तोड़ डाली।

CSK vs DC, Akeal Hosein and Noor Ahmed: आईपीएल के 19वें सीजन का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाजों नूर अहमद और अकील हुसैन ने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर उनकी कमर तोड़ डाली। एक ओर अकील हुसैन ने केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया तो वहीं दूसरी ओर नूर अहमद ने करुण नायर और नीतीश राणा को ढेर कर दिया।
Khabar Monkey
Akeal Hosein ने राहुल को किया आउट
केएल राहुल का बेश्कीमती विकेट अकील हुसैन ने लिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने राहुल को लंबा छक्का लगाने के लिए फ्लाइट गेंद फेंकी और वो पूरी तरह नाकाम साबित हुए। राहुल ने लंबा छक्का लगाने कोशिश जरूर की लेकिन वो उनके बल्ले के बीचों बीच नहीं लगी। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और ऋतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपका।
Akeal Hosein का घातक गेंदबाजी
बाएं हाथ के इस स्पिनर (अकील हुसैन) ने महज 4 ओवर में 19 रन दिए और उन्होंने केएल राहुल का बेश्कीमती विकेट भी चटकाया। अकील हुसैन की ये गेंदबाजी इसलिए खास है क्योंकि अकील एक स्पिनर हैं और वो पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं, इसके बाद उनका इकॉनमी रेट 5 रन प्रति ओवर से भी कम रहा।
नूर अहमद का जलवा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिनर नूर अहमद ने दमदार गेंदबाजी करते हुए नीतीश राणा और करुण नायर को अपना शिकार बनाया। नीतीश राणा 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए और करुण नायर 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने।





