SportsViral

रोहित नंबर 2, संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पछाड़ा; IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज

2026 के 48वें मुकाबले में सीएसके ने दिल्ली को हरा दिया और इस मैच में चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने नाबाद 87 रन की पारी 6 छक्के और 7 चौकों की मदद से खेली थी। इन 6 छक्कों की मदद से संजू अब इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर से ऊपर आ गए।

रोहित नंबर 2, संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पछाड़ा; IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज
रोहित नंबर 2, संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पछाड़ा; IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज

संजू ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा

इस सीजन में गजब की लय में हैं और उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 10 मैचों में 402 रन बनाए हैं। संजू के बल्ले से इन मैचों में कुल 21 छक्के और 42 चौके भी निकले हैं। संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ भी गजब की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। संजू ने इस मुकाबले में 6 छक्के लगाए और आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर से ऊपर आ गए।

Khabar Monkey

संजू ने आईपीएल में अब तक कुल 240 छक्के लगाए हैं और डेविड वॉर्नर ने इस लीग में कुल 236 छक्के जड़े थे। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू अब छठे नंबर पर आ गए हैं जबकि डेविड वॉर्नर 7वें नंबर पर चले गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल मौजूद हैं जिनके नाम पर 357 छक्के दर्ज हैं जबकि दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 317 छक्कों के साथ मौजूद हैं। विराट कोहली लिस्ट में 306 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

◎ 357 छक्के : क्रिस गेल
◎ 317 छक्के : रोहित शर्मा
◎ 306 छक्के : विराट कोहली
◎ 264 छक्के : एम.एस. धोनी
◎ 251 छक्के : एबी डिविलियर्स
◉ 240 छक्के : संजू सैमसन
◎ 236 छक्के : डेविड वॉर्नर
◎ 232 छक्के : के.एल. राहुल

वैभव-गिल ओपनर, श्रेयस-नितिश भी शामिल; भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का इंडीज के पूर्व दिग्गज ने किया चयन

आईपीएल 2026 के बीच इस सीजन में फॉर्म के आधार पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया। इस टीम में वैभव, गिल, चहल, भुवनेश्वर, श्रेयस जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई।

Leave a Reply