HealthViral

सिर्फ मार्च से मई तक मिलता है बेल फल, गर्मी खत्म होने से पहले बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए इस समय ठंडे और हल्के खाद्य-पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, जो न सिर्फ पेट को ठंडक देते हैं, बल्कि शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। बेल का फल भी उन्हीं में से एक है, जो गर्मी में लू से बचाने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। बेल का फल अपने औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी विशेष महत्व रखता है। हालांकि, यह केवल मार्च से मई तक ही उपलब्ध होता है। ऐसे में इस गर्मी आप बेल फल से कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन बना सकते हैं।

Khabar Monkey

सिर्फ मार्च से मई तक मिलता है बेल फल, गर्मी खत्म होने से पहले बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन
सिर्फ मार्च से मई तक मिलता है बेल फल, गर्मी खत्म होने से पहले बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

1- बेल का अचार
इस गर्मी आप आम के साथ बेल का भी अचार बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेल को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को धूप में सुखा लें। इसके बाद सरसों के तेल को गर्म करके उसमें मेथी दाना, सौंफ, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें। सूखे बेल के टुकड़ों को इस मसाले वाले तेल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे कुछ दिनों तक धूप में रखें और फिर एयरटाइट डिब्बे में बंद कर रख दें। कुछ दिनों में अचार खाने लायक तैयार हो जाएगा।

2- बेल की चटनी
गर्मी के मौसम में आम, पुदीने और धनिया की चटनी लोग खूब खाते हैं। लेकिन इस मौसम में आप बेल की भी चटनी बना सकते हैं। इसके लिए बेल के गूदे को मिक्सी में पीस लें, उसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और नमक डालकर फिर से पीस लें। इस मिश्रण को एक पैन में डालकर हल्का सा पका लें और फिर नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

3- लड्डू
बेल का लड्डू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को घी में भून लें और फिर उसमें बेल का गूदा मिला दें। अब इसमें बारीक कटे सूखे मेवे (बादाम, काजू, अखरोट, किसमिस) डालें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा करके उसमें इलायची पाउडर मिलाएं और लड्डू बना लें।

4- मुरब्बा
बेल का मुरब्बा स्वादिष्ट होने के साथ ही पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए बेल के गूदे को अच्छी तरह मसल लें। एक पैन में पानी डालकर उसमें गूदा डाल दें और 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें, ताकि गूदा नरम हो जाए। अब दूसरे बर्तन में चीनी/गुड़ और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें। इसमें केसर और इलायची पाउडर भी मिला दें। अब उबला हुआ बेल का गूदा चाशनी में डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते भी रहें। अंत में नींबू का रस डालें और गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद मुरब्बे को एक कांच के जार में भरकर रख दें। अब इसे आप सर्व कर सकते हैं।

5- शरबत
गर्मी के मौसम में बेल का शरबत लोग खूब पीते हैं। इसे बनाने के लिए बेल के गूदे को पानी में मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें नींबू का रस और काला नमक मिला दें। चाहें तो चीनी भी मिला सकते हैं। अब इसे आप सर्व कर सकते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

भारतीय परंपरा में न तो नाश्ते का नाम था और न ही लंच का कॉन्सेप्ट। सुबह के समय लोग भरपेट खाकर निकलते थे और फिर दिनभर के बाद सीधे शाम को ही खाना खाते थे। दिन में हल्की भूख लगने पर मुरमुरा (लईया) या फिर जिस जगह पर जो चीज उपलब्ध हो वह खा लेते थे।

Leave a Reply