घर की रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह घर के पूरे इंटीरियर का एक अहम हिस्सा होती है, जो पूरे घर के लुक को प्रभावित करती है। इसलिए किचन का डिजाइन ऐसा होना चाहिए जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ उपयोग में भी आसान और आरामदायक हो। किचन के लुक को लेकर लोगों की पसंद समय-समय पर बदलती रहती है। इन दिनों मॉडर्न और स्टाइलिश किचन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। खासकर ओपन किचन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जो न केवल जगह को बड़ा और खुला दिखाता है बल्कि घर के लिविंग और डाइनिंग एरिया के साथ एक खूबसूरत कनेक्शन भी बनाता है।

इसके साथ ही किचन की सुंदरता में दीवारों और फर्श का अहम भूमिका होती है। आजकल लोग पेंट की बजाए डिजाइनर और ग्लॉसी टाइल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो किचन को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देती हैं। सही रंग और पैटर्न वाली टाइल्स किचन की रोशनी और स्पेस को भी बेहतर दिखाने में मदद करती हैं। अगर आप भी ओपन किचन में टाइल्स लगवाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसा लुक रखें, तो यहां से डिजाइन आइडिया ले सकते हैं।
1- टेक्सचर्ड स्टोन टाइल्स
ओपन किचन में टेक्सचर्ड टाइल्स लगवा सकते हैं। यह प्रीमियम, नेचुरल और मॉडर्न लुक देता है। ये टाइल्स सतह पर हल्का उभरा हुआ या खुरदुरा टेक्सचर होता है, जो प्राकृतिक पत्थर जैसा एहसास देता है। यह सिंपल टाइल्स की तुलना में ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश दिखती है। इन पर दाग-धब्बे कम दिखाई देते हैं और इन्हें साफ करना भी काफी आसान होता है।
2- मैट फिनिश टाइल्स
सॉफ्ट, मॉडर्न और एलिगेंट लुक के लिए ओपन किचन में मैट फिनिश टाइल्स लगवा सकते हैं। आजकल यह काफी ट्रेंड में भी है। इनपर उंगलियों के, पानी के दाग और हल्की गंदगी ज्यादा नजर नहीं आती और इन्हें साफ करना भी आसान होता है, जिससे किचन हमेशा साफ-सुथरा और मेंटेन दिखता है। यह कई रंगों में आती है, जिससे आप अपने किचन को आसानी से लग्जरी लुक दे सकते हैं।
Khabar Monkey
3- मोरक्कन और पैटर्न वाली टाइल्स
कलरफुल और आर्टिस्टिक लुक के लिए ओपन किचन में मोरक्कन और पैटर्न वाली टाइल्स लगवा सकते हैं। इन टाइल्स में ज्यामितीय डिजाइन, खूबसूरत पैटर्न और पारंपरिक मोरक्कन आर्ट देखने को मिलते हैं, जो किसी भी सिंपल किचन को स्टाइलिश और यूनिक फील देने में मदद करते हैं। साथ ही यह पूरे लिविंग एरिया में आकर्षण का केंद्र बनती है।
4- हेक्सागोनल टाइल्स
ओपन किचन के लिए आजकल हेक्सागोनल टाइल्स भी काफी चलन में है। किचन को एक मॉडर्न, ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देने के लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इन टाइल्स का छह कोनों वाला अनोखा शेप साधारण स्क्वायर या रेक्टैंगुलर टाइल्स से अलग होता है, जिससे किचन ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न लगता है। यह लिविंग और डाइनिंग एरिया को भी मॉडर्न लुक देता है। यह काफी मजबूत, लंबे समय तक चलने और साफ करने में भी आसानी होती है।
5- वुडन फिनिश टाइल्स
मॉडर्न घरों और अपर्टामेंट में ज्यादातर लोग वुडन फिनिश टाइल्स लगवाना पसंद करते हैं। खासकर ओपन किचन के लिए यह नैचुरल और प्रीमियम लुक देता है। ये टाइल्स असली लकड़ी की तरह दिखती हैं लेकिन सिरेमिक या विट्रिफाइड मटेरियल से बनी होती हैं, जिससे इनकी मजबूती काफी ज्यादा होती है। वुडन फिनिश टाइल्स न सिर्फ किचन बल्कि लिविंग और डाइनिंग एरिया को भी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है।
मॉडर्न घरों और अपार्टमेंट में ज्यादातर लोग इन्हीं स्टाइलिश, ट्रेंडी और मॉडर्न टाइल्स का विकल्प चुनते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किचन में टाइल्स का काम करवाना चाहते हैं, तो यहां दिए इन टाइल्स में कोई एक चुन सकते हैं, जो आपके किचन को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं।





