SportsViral

DC vs CSK: संजू के धमाके से जीती चेन्नई, दिल्ली को 8 विकेट से चटाई धूल

DC vs CSK Live Score Update, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की टीम की 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर हुई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए और नाबाद लौटे। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

Khabar Monkey

DC vs CSK: संजू के धमाके से जीती चेन्नई, दिल्ली को 8 विकेट से चटाई धूल
DC vs CSK: संजू के धमाके से जीती चेन्नई, दिल्ली को 8 विकेट से चटाई धूल

दिल्ली के 155 रन के स्कोर के जवाब में चेन्नई ने 2 विकेट खोकर 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की इस जीत में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा। संजू ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इस जीत के साथ ही चेन्नई के खाते में 10 पॉइंट्स हो गए हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। 

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों का स्थिति लगभग बराबर है। दोनों के बीच नेट रन रेट के कारण सिर्फ एक पायदान का अंतर है। दिल्ली कैपिटल्स 8 पॉइंट के साथ पॉइट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। दिल्ली ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। टीम को 4 में जीत जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली से एक पायदान ऊपर है। चेन्नई के नाम भी 4 जीत और 5 हार दर्ज हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एंगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

DC इम्पैक्ट सब: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार और डेविड मिलर।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

CSK इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज खान।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply