Vastu Tips सुबह उठते ही नहीं देखनी चाहिए ये चीजें, खराब हो जाएगा पूरा दिन . ˌ

Vastu Tips सुबह उठते ही नहीं देखनी चाहिए ये चीजें, खराब हो जाएगा पूरा दिन . ˌ

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसका पालन करना लाभकारी माना जाता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है

वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें भूलकर भी सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए मान्यता है कि इन चीजों को देखने से पूरा दिन बर्बाद हो जाता है और व्यक्ति कार्यों में बाधाएं आती हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

सुबह उठते ही न देखें ये चीजें-
वास्तुशास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही आक्रामक पशु पक्षियों की तस्वीर को नहीं देखना चाहिए। दिन की शुरुआत में ऐसी तस्वीरों को देखने से नकारात्मकता पैदा होती है और पूरा दिन खराब हो जाता है। सुबह उठते ही शीशे में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए। वास्तु अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

इसके अलावा सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। इसे अमंगलकारी माना जाता है इससे भय, तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा होती है। सुबह उठते ही बंद घड़ी को देखना भी अशुभ माना जाता है इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें ऐसा करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *