HealthViral

गर्मी में इन खुशबूदार पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, महक उठेगा घर का कोना

गर्मियों में घर पर दिन के समय बहुत ज्यादा धूप आती है जो बालकनी से होते हुए कमरे तक पहुंचती है। घर की छत पूरी तरह से तपने लगती है ऐसे में लोग घरों में कूलर और एसी का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। अगर आप इस मौसम में घर को ठंडा, ताजा और खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो बालकनी को खुशबूदार पौधों से सजा सकते हैं।

गर्मी में इन खुशबूदार पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, महक उठेगा घर का कोना
गर्मी में इन खुशबूदार पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, महक उठेगा घर का कोना

बालकनी में पौधे लगाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि प्राकृतिक खुशबू माहौल को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। सुबह की हल्की धूप हो या शाम की ठंडी हवा बालकनी में लगे पौधे हर पल को खास बना देते हैं। इसके अलावा पौधे घर की हवा को शुद्ध करने में भी मदद करते हैं जो सेहत के लिए अच्छा मना जाता है।

अगर आपकी बालकनी में भी खाली जगह है तो यहां कुछ खुशबूदार फूलों के पौधों को लगा सकते हैं जो खासतौर पर गर्मियों के समय ही लगाए जाते हैं। सही पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करें और घर को प्राकृतिक तरीके से सजाएं जिससे आपका हर दिन खूशनुमा बना रहे।

गुलाब का पौधा

गुलाब के लाल, सफेद और पीले फूल बालकनी में चार चांद लगा देंगे। इन फूलों की खुशबू बहुत ही आकर्षक होती है जो हर किसी का मनमोह लेती है। अगर आप बालकनी को कुछ यूनिक लुक देना चाहते हैं तो अलग-अलग रंग के गुलाब के पौधे लगा सकते हैं।

मोगरा का पौधा

घर की बालकनी में अगर आपने मोगरा का पौधा लगा लिया तो पूरा घर खुशबू से महक उठेगा। मोगरा के फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं उतने ही ये खुशबूदार और आकर्षक होते हैं। इन्हें लगाने से आपका मूड पूरा दिन फ्रेश रहेगा।

गेंदे का पौधा

गेंदे के फूलों को गर्मी में कम रख रखाव के साथ लगाया जा सकता है। जो कम जगह में लग जाते हैं और दिखने में भी बहुत शानदार होते हैं। बालकनी को सजाने के लिए घर पर गेंदे के फूलों को जरूर लगाना चाहिए। ये आपके बालकनी की शोभा बढ़ा देंगे।

चमेली का पौधा

गर्मियों में लगाने के लिए चमेली का पौधा बहुत ही शानदार ऑप्शन रहेगा। गर्मियों की शुरुआत से लेकर पतझड़ तक ये फूल सबसे ज्यादा खिलते हैं। इनको नियमित पानी और कम धूप की जरूरत होती है।

Khabar Monkey

गुड़हल का पौधा

गर्मी में बालकनी को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए गुड़हल का पौधा लगाया जा सकता है। इन पौधों में बहुत ही खूबसूरत फूल आते हैं जो आपकी बालकनी के साथ घर को भी खुशबू से महका देंगे। इनकी देखभाल के लिए भी आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस तरह के पौधे गर्मी में ज्यादा अच्छे से खिलते हैं।

Leave a Reply