BusinessViral

Met Gala में भी दिखा ईशा अंबानी का जलवा, 200 करोड़ के ब्लाउज से किया सबको हैरान

Met Gala 2026 में भारतीय ग्लैमर का जलवा तब देखने को मिला जब ईशा अंबानी ने अपने बेहद रॉयल लुक से सबका ध्यान खींचा. उनकी गोल्डन साड़ी और 200 करोड़ के बताए जा रहे डायमंड ब्लाउज ने फैशन की दुनिया में हलचल मचा दी. दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट Met Gala 2026 में इस साल भारतीय परंपरा और लग्जरी का अनोखा संगम देखने को मिला. ईशा अंबानी ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई गोल्डन साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की, जिसे अनिता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया.

Met Gala में भी दिखा ईशा अंबानी का जलवा, 200 करोड़ के ब्लाउज से किया सबको हैरान
Met Gala में भी दिखा ईशा अंबानी का जलवा, 200 करोड़ के ब्लाउज से किया सबको हैरान

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लाउज की रही, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह स्ट्रैपी डीप-नेक ब्लाउज 1800+ कैरेट के 200 से अधिक ओल्ड कट डायमंड्स से तैयार किया गया है. इसे बनाने में करीब 2000 घंटे लगे जो बेहतरीन कारिगिरी का बेहतरीन एग्जाम्पल है. इस ब्लाउज में नीता अंबानी के पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन के पीस भी शामिल हैं, जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है.

ईशा अंबानी का बिजनेस

चूंकि ईशा अंबानी एक बिजनेस वुमेन हैं तो यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि रिलायंस ब्रांड की लग्जरी पोजिशनिंग को ग्लोबल लेवल पर मजबूत करने का संकेत भी है. ईशा अंबानी, Reliance Retail Ventures Ltd की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उनके नेतृत्व में AJIO, Tira, Netmeds, Hamleys और Reliance Trends जैसे ब्रांड्स तेजी से विस्तार कर रहे हैं.

Khabar Monkey

ईशा अंबानी की नेटवर्थ मीडिया

रिपोर्ट के मुताबित, ईशा अंबानी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 800 करोड़ से 835 करोड़ है, जिसका मुख्य कारण रिलायंस रिटेल में उनकी नेतृत्व की भूमिका और उनके परिवार का विशाल कारोबारी साम्राज्य है. वह कंपनी में एक प्रमुख कार्यकारी के तौर पर काम करती हैं और उनकी सालाना सैलरी लगभग 4.2 करोड़ बताई जाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply