Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए ‘मंईयां सम्मान योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह और सालाना 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना से 50 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। आज यानी सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लाभार्थियों को दो महीने के लिए 5000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

कब तक अकाउंट में आएंगे पैसे
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल, 28 दिसंबर 2024 में इस समारोह का आयोजन होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण स्थगित कर दिया गया। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नामकुम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच वित्तीय सहायता वितरित किया गया।
इसमें तीन लाख से अधिक लाभार्थियों के शामिल हुए थे। इस दौरान लाभार्थियों को दिसंबर और जनवरी दोनों महीनों की किस्तें एक साथ हस्तांतरित की गईं। आज यानी छह जनवरी 2025 को दो महीने यानी दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 की किस्तें एक साथ लाभार्थियों को दीं गई हैं। ये पैसा लाभार्थियों के खाते में 11 जनवरी 2025 से भेजना शुरू हो जाएगा।
लाभार्थी के पास ये डॉक्युमेंट्स होना जरूरी
लाभार्थी के पास पीला, गुलाबी, सफेद और हरा राशन कार्ड में से कोई एक होना जरूरी है। ऐसे में अलग महिला के पास खुद का राशन कार्ड नहीं है, तो वो अपने पति और पिता के राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, योजना के तहत रजिस्टर्ड करने वाली महिलाओं को डॉक्युमेंट्स जमा करना भी जरूरी है। अन्यथा महिला का आवेदन रद्द होने के चांसेस हैं।
क्या है ‘मंईयां सम्मान योजना’
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को सीएम हेमंत सोरेन द्वारा अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। झारखंड राज्य सरकार इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को पिछले साल तीन किस्त का पैसा मिल चुका है। झारखंड राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत 50 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
- महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में झारखंड राज्य में रहने वाली 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच महिलाओं को योजना का लाभ मिलता है।
- जिन महिलाओं की पारिवारिक सालाना इनकम 300000 रुपये से कम है।
- महिलाओं के पास बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है।
- जिन महिलाओं के पास पीला, गुलाबी, सफेद और हरा राशन कार्ड में से कोई एक राशन कार्ड है, उसे योजना का लाभ मिलेगा।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
- महिला की उम्र 50 साल से ज्यादा है, तो वो इस योजना के लाभ से वंचित होंगी।
- अगर महिला के घर पर कोई भी व्यक्ति सरकारी पद पर कार्यरत है, तो वो योजना की लाभार्थी नहीं होंगी।
- महिला खुद या घर का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता या भरती है, तो उस महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।