EntertainmentViral

14 साल पुरानी फिल्म जिसके गानों ने मचाया था तहलका, आज मूवी को याद कर भावुक हुईं हीरोइन

आज से करीब 14 साल पहले 2012 में जब फिल्म जन्नत रिलीज हुई थी तो लोगों को खूब पसंद आई थी। इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसके गानों ने तहलका मचा दिया था। अब 14 साल बाद फिल्म की हीरोइन ईशा गुप्ता को फिर से याद आई है। इस फिल्म को याद करते हुए ईशा ने एक पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

14 साल पुरानी फिल्म जिसके गानों ने मचाया था तहलका, आज मूवी को याद कर भावुक हुईं हीरोइन
14 साल पुरानी फिल्म जिसके गानों ने मचाया था तहलका, आज मूवी को याद कर भावुक हुईं हीरोइन

ईशा और इमरान की जमी थी जोड़ी

ईशा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म को याद किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘जन्नत 2,  4 मई 14 साल, जब यह खूबसूरत सपना सच हुआ। उन सभी अद्भुत लोगों को धन्यवाद, जिनकी वजह से यह सब संभव हो पाया।’इमरान हाशमी की मूल फिल्म ‘जन्नत’ की अगली कड़ी, कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म दिल्ली के एक हथियार डीलर सोनू दिल्ली (हाशमी) की कहानी है, जो पुलिस अधिकारी प्रताप रघुवंशी (हुड्डा) की शहर के भ्रष्ट हथियार व्यापार को खत्म करने में मदद करने के लिए सहमत होने के बाद मुश्किल में पड़ जाता है।

ईशा ने इसी फिल्म से किया था डेब्यू

ईशा गुप्ता ने ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया। 2012 में अपने डेब्यू के बाद, ईशा गुप्ता ने ‘राज 3डी’, ‘हमशक्ल’ और ‘रुस्तम’ सहित कई फिल्मों में काम किया। ईशा ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘इश्क मेरा’ और ‘मैनियाक’ जैसे संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा गुप्ता ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 में भाग लिया। उत्सव में बोलते हुए, ईशा ने मॉडर्न स्टोरी राइटिंग में वूमन एंपावरमेंट के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सिनेमा को आकार देने में महिलाओं की हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है और नारीवादी दृष्टिकोण की अवधारणा तो समय की शुरुआत से ही मौजूद है। इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे और आज भी इन गानों को लोग पसंद करते हैं। 

Khabar Monkey

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply